11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Paris Olympics 2024 Live Streaming: भारतीय तीरंदाज आज पेश करेंगे पहली चुनौती, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव एकदम मुफ्त

Paris Olympics 2024 Live Streaming: पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज कल 26 जुलाई से होने जा रहा है। इससे पहले आज 25 जुलाई को भारतीय तीरंदाज पहली चुनौती पेश करेंगे। आइये आपको बताते हैं कि आप इन इवेंट्स को भारत में कब और कहां बिलकुल मुफ्त देख सकेंगे?

less than 1 minute read
Google source verification
Paris Olympics 2024 Live Streaming

Paris Olympics 2024 Live Streaming of Indian Archery Events: खेलों के महाकुंभ पेरिस ओलंपिक का आगाज कल 26 से होने जा रहा है। इस बार ओलंपिक में 117 भारतीय एथलीट हिस्‍सा लेंगे। भारतीय फैंस को भी खेलों के इस महाकुंभ का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। एक अरब से ज़्यादा भारतीयों की नजरें इसी पर टिकी हैं कि हमारे एथलीट पदक जीतकर इतिहास रचेंगे और पदकों की संख्‍या को बढ़ाएंगे। पेरिस ओलंपिक में भारत का सबसे पहला इवेंट तीरंदाजी का है। आज 25 जुलाई को भारत की ओर से दीपिका कुमारी और तरुणदीप राय जैसे तीरंदाज पहली चुनौती पेश करने वाले हैं। आइये आपको बताते हैं कि आप इन इवेंट्स को भारत में कब और कहां बिलकुल मुफ्त देख सकेंगे?

Paris Olympics 2024 में आज 25 जुलाई को भारतीय एथलीटों के कौन-कौन से इवेंट्स हैं?

पेरिस ओलंपिक 2024 में आज तीरंदाजी के महिला व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड और पुरुष व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड इवेंट्स हैं।

Paris Olympics 2024 में आज भारतीय महिला तीरंदाजी के व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड का इवेंट कितने बजे शुरू होगा?

पेरिस ओलंपिक 2024 में आज भारतीय महिला तीरंदाजी के व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड का इवेंट भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से शुरू होगा।

यह भी पढ़ें : तीन गोल्‍ड मेडल जीतकर इतिहास रचेंगे भारतीय एथलीट, जानें किसने की ये भविष्यवाणी

Paris Olympics 2024 में आज भारतीय पुरुष तीरंदाजी के व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड का इवेंट कितने बजे शुरू होगा?

पेरिस ओलंपिक 2024 में आज भारतीय महिला तीरंदाजी के व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड का इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 5.45 से शुरू होगा।

Paris Olympics 2024 में आज भारतीय आर्चर्स के इवेंट्स को लाइव भारत में कहां देख सकते हैं?

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय आर्चर्स के इवेंट्स का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स18 और डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। इसके अलावा जियोसिनेमा पर इन इवेंट्स की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।