7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Paris Olympics 2024 में 10 पदक जीतने का लक्ष्य, विदेशी कोचों पर इतने करोड़ खर्च कर रही सरकार

Paris Olympics 2024: भारत में पेरिस ओलंपिक 2024 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 26 जुलाई 2024 से शुरू होने वाले पेरिस ओलंपिक में भारतीय ओलंपिक संघ ने 10 पदक जीतने का लक्ष्‍य रखा गया है। इस पर सरकार पानी की तरह खूब पैसा बहा रही है।

2 min read
Google source verification
paris_olympics_2024.jpg

Paris Olympics 2024 में 10 पदक जीतने का लक्ष्य।

Paris Olympics 2024: टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था और सात पदक जीते थे। इसके बाद खेल मंत्रालय और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने 2024 पेरिस ओलंपिक में 10 से ज्यादा पदक जीतने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार खिलाडिय़ों की सुविधाओं और ट्रेनिंग पर पानी की तरह पैसा बहा रही है। इसके लिए विदेशी विशेषज्ञों की भी सेवाएं ली जा रही हैं।


47 विशेषज्ञ बड़ी तनख्वाह पर दे रहे सेवाएं

सरकार ने पेरिस ओलंपिक की तैयारियों के लिए विभिन्न खेलों में करीब 47 विदेशी विशेषज्ञों को बड़ी तनख्वाह पर नियुक्त किया है। भारतीय खेलों में पहली बार इतने विदेशी विशेषज्ञों की एक साथ नियुक्ति की गई है।

1. एथलेटिक्स

2021 ओलंपिक में भारत को एथलेटिक्स में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल भालाफेंक में नीरज चोपड़ा ने दिलाया। इसके बाद से ही सरकार एथलेटिक्स में काफी ध्यान दे रही है। एथलीटों के लिए सात कोच, दो फिजियोथेरेपिस्ट और एक रिकवरी एक्सपर्ट की नियुक्ति की गई है, जिनका कुल सालाना वेतन 13 करोड़ रुपए है।

2. हॉकी (पुरुष व महिला)

क्रेग फुल्टन पुरुष जबकि जेनेक शोपमैन महिला टीम की कोच हैं। इसके अलावा, सीनियर और जूनियर टीम के साथ पांच सहायक कोच और दो वैज्ञानिक सलाहकार भी जुड़े हुए हैं। फुल्टन का वेतन 15.61 लाख रुपए महीना है, जो सभी विदेशी कोचों में सर्वाधिक है। इस तरह कुल 9 कोच का कुल सालाना वेतन 6.9 करोड़ रुपए है।

3. शूटिंग

निशानेबाजों के लिए एक उच्च प्रदर्शन निदेशक (एचपीडी) के तौर पर डॉक्टर पियरे ब्यूचैम्प को नियुक्त किया गया है। एक उच्च प्रदर्शन प्रबंधक और चार विदेशी कोच भी शामिल हैं। इसके अलावा, थॉमस फ्रैनिक (राइफल), मुंखबयार दोरजसुरेन (पिस्टोल), मार्सेलो ड्राडी (ट्रैप) और एन्नियो फाल्को (स्कीट) कोचिंग विशेषज्ञ हैं। इस तरह 6 कोच का सालाना वेतन कुल 5.4 करोड़ रुपए है।

4. बैडमिंटन

चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी की युगल जोड़ी के लिए डेनमार्क के माथियास बो नियुक्त किए गए हैं। सीनियर और जूनियर खिलाडिय़ों के लिए अलग से करीब तीन कोच हैं। वहीं, पीवी सिंधू के लिए इंडोनेशिया के कोच अगस ड्वी सैंटोस हैं, जिनका मासिक वेतन करीब 8.50 लाख रुपए है। इस तरह चार कोच का सालाना वेतन 6.76 करोड़ रुपये है।

5. मुक्केबाजी

भारतीय मुक्केबाजों का 2021 ओलंपिक खेलों में निराशाजनक प्रदर्शन रहा था। सरकार ने मुक्केबाजों के लिए एक उच्च प्रदर्शन निदेशक और एक विदेशी कोच दिमित्री दिमित्रुक को नियुक्त किया है। मुक्‍केबाजी में नियुक्‍त पांच कोच का कुल सालाना वेतन 1.9 करोड़ रुपए है।

6. साइक्लिंग

साइक्लिंग में फ्रांस के ट्रैक और स्प्रिंट विशेषज्ञ केविन सिरो की नियुक्ति की गई है, जिनका सलाना वेतन करीब 70 लाख रुपए है।


इन कोचों को मिलता है सर्वाधिक वेतन








































नामखेलमासिक वेतन
क्रेग फुल्टनपुरुष हॉकी15.61 लाख रुपए
बर्नाड डुनेमुक्केबाजी13.49 लाख रुपए
मैथियास बोबैडमिंटन9.14 लाख रुपए
पार्क ताइ सांगबैडमिंटन8.33 लाख रुपए
अगस ड्वी सैंटोसबैडमिंटन8.33 लाख रुपए
जेसन ड्वासनएथलेटिक्स7.50 लाख रुपए