10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Paris Olympics Medal Tally Update: चीन टॉप पर तो पाकिस्‍तान ने एक मेडल जीतकर भी भारत को पछाड़ा

Paris Olympics Medal Tally Update: एशियाई खेल महाशक्ति चीन पेरिस ओलंपिक 2024 पदक तालिका में संयुक्त राज्य अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष पर पहुंच गया है। वहीं, भारत का सफर 71वें स्थान पर रहते हुए खत्‍म हुआ है। जबकि पाकिस्‍तान एकमात्र गोल्‍ड के साथ 62वें नंबर है।

less than 1 minute read
Google source verification
2024 पेरिस ओलंपिक चैंपियन पाकिस्तान के अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा।

2024 पेरिस ओलंपिक चैंपियन पाकिस्तान के अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा। (Photo - IANS)

Paris Olympics Medal Tally Update: एशियाई खेल महाशक्ति चीन पेरिस ओलंपिक 2024 पदक तालिका में संयुक्त राज्य अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष पर पहुंच गया है। चीन ने रविवार को 39 स्वर्ण, 27 रजत और 24 कांस्य पदक के साथ खेलों के समापन दिन में प्रवेश किया। दूसरी ओर संयुक्त राज्य अमेरिका 38 स्वर्ण, 42 रजत और इतने ही कांस्य पदक सहित कुल 122 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया 18 स्वर्ण, 18 रजत और 14 कांस्य सहित कुल 50 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, जापान 18 स्वर्ण, 12 रजत, 13 कांस्य सहित कुल 43 पदकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गया है। मेजबान फ्रांस 16 स्वर्ण, 24 रजत और 22 कांस्य सहित 62 पदकों के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गया है तो 14 स्वर्ण, 22 रजत और 27 कांस्य सहित कुल 63 पदकों के साथ ब्रिटेन शीर्ष-5 से बाहर हो गया। आइये जानते हैं भारत और पाकिस्‍तान कौन से पायदान पर हैं?

भारत से आगे निकला पाकिस्‍तान

पेरिस ओलंपिक में भारत का सफर एक रजत और पांच कांस्य पदक के साथ 71वें स्थान पर रहते हुए खत्‍म हुआ है। जबकि पाकिस्‍तान जैवलिन थ्रो में एकमात्र गोल्‍ड के साथ 62वें नंबर है। दरअसल, मेडल टैली में सबसे ज्‍यादा स्‍वर्ण पदक जीतने वाली टीमों को ऊपर रखा जाता है।