21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Paris Paralympics 2024 का आगाज 28 से, शीतल देवी समेत इन एथलीट पर रहेंगी पूरी दुनिया की नजरें

Paris Paralympics 2024: पेरिस में पैरालंपिक खेलाें का आगाज 28 अगस्त से होने जा रहा है। इस बार दुनिया भर के फैंस की नजर भारत की पैरा तीरंदाज शीतल देवी समेत कुछ चर्चित एथलीटों पर होंगी। आइये जानते हैं इनके बारे में।

2 min read
Google source verification
para archer sheetal devi

Paris Paralympics 2024: पेरिस में ओलंपिक के बाद अब पैरालंपिक खेलाें का आगाज होने जा रहा है। 28 अगस्त से शुरू हाेने वाले पैरालंपिक खेलों में दुनिया भर के 4,500 पैरा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जो 11 दिन तक चलने वाले इस आयोजन में 22 खेलों में 549 स्वर्ण पदकों पर दांव लगाएंगे। इस दौरान कुछ पैरा खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी होंगी, इनमें भारत की पैरा तीरंदाज शीतल देवी भी शामिल हैं। आइए नजर डालते हैं पैरालंपिक में हिस्सा लेने जा रहे कुछ चर्चित पैरा एथलीटों पर...

शीतल देवी (भारत), पैरा तीरंदाजी

17 साल की शीतल पेरिस पैरालंपिक में सबसे कम उम्र की एथलीटों में से एक हैं। 2022 पैरा एशियाई खेलों के बाद चर्चा में आईं शीतल दुनिया की पहली ऐसी महिला पैरा तीरंदाज हैं, जिनके दोनों हाथ नहीं हैं और वह पैरों से निशाना साधती हैं। शीतल ने पैरा एशियन गेम्स में दो स्वर्ण पदक जीते थे। साथ ही वे 2023 की विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता हैं। दुनिया की नंबर एक पैरा तीरंदाज शीतल अब पेरिस में महिला व्यक्तिगत कंपाउंड में शनिवार 31 अगस्त को तो मिश्रित टीम कंपाउंड में सोमवार, 2 सितंबर उतरेंगी।

सिमोन बारलाम (इटली), पैरा तैराकी

24 वर्षीय पैरा तैराक बारलाम ने टोक्यो पैरालंपिक में एक स्वर्ण, दो रजत व एक कांस्य समेत कुल चार पदक जीते थे, लेकिन वे अपने इस दर्शन से संतुष्ट नहीं थे। बारलाम ने बताया था कि अपने पहले पैरालंपिक में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था, लेकिन पिछले साल हुई विश्व पैरा चैंपियनशिप में उन्होंने छह स्वर्ण पदक जीत कर अपना दबदबा कायम किया, अब वे इस सिलसिले को पेरिस में भी कायम रखना चाहते हैं। मिलान के बारलाम का जन्म से ही एक पैर दूसरे की तुलना में छोटा है, इसके लिए वे कई सर्जरी से भी गुजरे हैं।

यह भी पढ़ें : Patrika Interview: फाइटर बनने का जुनून था, इसलिए अंगद बिष्ट ने बीच में छोड़ी डॉक्टरी की पढ़ाई

डी ग्रूट (नीदरलैंड्स), व्हीलचेयर टेनिस

डी ग्रूट व्हीलचेयर टेनिस के एकल और युगल वर्ग में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी हैं। उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता था। डी ग्रूट सात साल की उम्र से व्हीलचेयर टेनिस खेल रही हैं। वे लगातार तीन कैलेंडर ग्रैंड स्लेम (साल के सभी ग्रैंड स्लेम) जीतने वाली पहली खिलाड़ी हैं। रोलां गैरों जहां पैरालंपिक की टेनिस स्पर्धाएं होंगी, उस कोर्ट पर डी ग्रूट पांच बार फ्रेंच ओपन एकल व छह बार युगल खिताब जीत चुकी हैं। इस साल की शुरुआत में उन्हें लॉरियस वर्ल्ड पैरा स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर के खिताब से भी नवाजा गया था।