
जिन्दर महल और उनके साथी सिंह ब्रदर्स भारतीय मुक्केबाज विजेन्द्र सिंह के साथ पोज़ करते हुए।

जिन्दर महल इन दिनों भारत में पूरा आनंद उठा रहे है। भारत आते ही मॉर्डन डे महाराजा सबसे पहले अपने मित्र और भारतीय मुक्केबाज विजेन्द्र सिंह से मिले। दोनों ने साथ में जिम भी की।

हर भारतीय के रग रग में क्रिकेट बसा है इसका अंदाज़ा आप जिन्दर महल की इस तस्वीर से लगा सकते है। जिन्दर महल ने अपने फैंस के साथ क्रिकेट खेला और तस्वीरें भी खिचवाई।

मॉर्डन डे महाराजा जिन्दर महल के साथ उनके डब्लूडब्लूइ के साथी सिंह ब्रदर्स ने भी क्रिकेट का लुफ्त उठाया और बच्चों के साथ बहुत मस्ती की।

9 दिसम्बर को जिन्दर महल का 14 बार डब्लूडब्लूइ चैंपियन रह चुके ट्रिपल एच से दिल्ली के इंदिरा गाँधी मैदान में मुकाबला है। आइए नज़र डालते है उनकी भारत में खींची गई कुछ दिलचस्प तरवीरों पर