
PKL Auction 2025 (Photo Credit: PKL - ‘X’)
PKL Auction 2025: मुंबई में आयोजित प्रो कबड्डी लीग के सीजन-12 के ऑक्शन का आज आखिरी दिन है। प्रो कबड्डी लीग इतिहास के पहले ही दिन (शनिवार) ही दस खिलाड़ियों ने एक करोड़ रुपए का जादुई आंकड़ा पार किया। ईरानी ऑलराउंडर मोहम्मदरेजा शादलूई चियानेह को जहां लगातार तीसरे सीजन 2 करोड़ रुपए से अधिक की बोली मिली, वहीं PKL के पिछले सीजन के सर्वश्रेष्ठ रेडर रहे देवांक दलाल ने भी इस नीलामी में बड़ी रकम हासिल की। देवांक इस बोली के साथ ही प्रो कबड्डी के इतिहास में 5वें सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।
ऐसे में आइए प्रो कबड्डी लीग 2025 के नीलामी में बिकने वाले दस करोड़पति कबड्डी खिलाड़ियों पर डालते हैं नजर-
1.मोहम्मदरेजा शादलूई चियानेह - गुजरात जायंट्स - 2.23 करोड़ रुपए
2.देवांक दलाल - बंगाल वॉरियर्स - 2.205 करोड़ रुपए
3.आशु मलिक - दबंग दिल्ली - 1.90 करोड़ (FBM: 2 सीजन)
4.अंकित जगलान - पटना पाइरेट्स - 1.573 करोड़ (FBM: 1 सीजन)
5.अर्जुन देशवाल - तमिल थलाइवाज - 1.405 करोड़ रुपए
6.नवीन कुमार - हरियाणा स्टीलर्स - 1.20 करोड़ रुपए
7.योगेश दहिया - बेंगलुरु बुल्स - 1.125 करोड़ रुपए
8.गुमान सिंह - यूपी योद्धा - 1.0725 करोड़ रुपए
9.सचिन तंवर - पुनेरी पलटन - 1.0575 करोड़ रुपए
10.नितिन कुमार धनखड़ - जयपुर पिंक पैंथर्स - 1.0025 करोड़ रुपए
प्रो कबड्डी लीग से जुड़ी अन्य खबरें भी पढ़ें- Pro Kabaddi Auction 2025: एक रेड में पूरी टीम को किया है आउट, सबसे ज्यादा रेड प्वाइंट्स, 3 प्रो कबड्डी टाइटल, फिर भी ऑक्शन में रहे अनसोल्ड
Published on:
01 Jun 2025 05:20 pm
बड़ी खबरें
View Allअन्य खेल
खेल
ट्रेंडिंग
