
नई दिल्ली। बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन द्वारा जारी की गई रैंकिंग में भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने अपना स्थान बरकरार रखा है। पीवी सिंधु पांचवे पायदान पर बनी हुई हैं। वहीं भारत की ही सायना नेहवाल आठवें स्थान पर हैं। सायना नेहवाल को कहीं ना कहीं इंडोनेशिया और जापान ओपन नहीं खेलने के कारण रैंकिंग में कोई फायदा नहीं हुआ है। बता दें कि सायना नेहवाल चोट की वजह से जापान और इंडोनेशिया ओपन नहीं खेल पाईं थी, लेकिन वो अब थाईलैंड ओपन में खेलती हुई नजर आएंगी।
यामागुची ने हासिल किया पहला स्थान
वर्ल्ड बैडमिंटन रैंकिंग में पहले पायदान पर जापान की अकाने यामागुची हैं। उन्होंने चीनी ताइपे की ताई जू यिंग को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया है। ताई यू जिंग पहले की बजाए दूसरे स्थान पर खिसक गई हैं। वहीं जापान की नोजोमी ओकुहारा तीसरे स्थान पर हैं। चीन की चेन यूफेई चौथे पायदान पर काबिज हैं।
थाईलैंड ओपन से सिंधु ने ले लिया है नाम वापस
आपको बता दें कि यामागुची ने हाल ही में जापान ओपन के क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु को मात दी थी। इससे पहले इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में भी पीवी सिंधु को यामागुची के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। ऐसा माना जा रहा है कि सिंधु को आने वाले दिनों में रैंकिंग में नुकसान हो सकता है, क्योंकि सिंधु ने थाईलैंड ओपन से भी अपना नाम वापस ले लिया है।
Updated on:
31 Jul 2019 02:13 pm
Published on:
31 Jul 2019 01:43 pm

बड़ी खबरें
View Allअन्य खेल
खेल
ट्रेंडिंग
