29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एथलीट Sudha Singh समेत 6 खिलाड़ियों को Padma Shri Award, एक भी क्रिकेटर नहीं

केंद्र सरकार ने सोमवार को छह खिलाड़ियों और रिटायर्ड कोच ओम नांबियार को 2021 के प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार के लिए नामित किया। दिलचस्प बात यह है कि इस साल किसी क्रिकेटर को नहीं चुना गया है...

less than 1 minute read
Google source verification
sudha_singh.png

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिए जाने वाले पद्मश्री पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। इस बार सात एथलीटों और खिलाड़ियों को पद्मश्री पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है। केंद्र सरकार ने सोमवार को छह खिलाड़ियों और रिटायर्ड कोच ओम नांबियार को 2021 के प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार के लिए नामित किया। दिलचस्प बात यह है कि इस साल किसी क्रिकेटर को नहीं चुना गया है। नांबियार (89), महान महिला एथलीट पीटी उषा के प्रसिद्ध कोच हैं। 1985 में नांबियार को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जो कोचों के लिए सर्वोच्च पुरस्कार है।

पद्मश्री पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों की सूची : पी अनीता (बास्केटबॉल), मौमा दास Mouma Das (टेबल टेनिस), अंशु जामसेनपा (पर्वतारोहण), सुधा सिंह (एथलेटिक्स), वीरेंद्र सिंह (बधिर वर्ग में कुश्ती), केवाई वेंकटेश (पैरा-एथलीट) और माधवन नाम्बियार (एथलेटिक्स कोच)।

जानिए, 26 जनवरी को टीम इंडिया ने कब खेला पहला वनडे मैच, कब-कब हारी और कब दिया भारतीयों को जीत का तोहफा

सुधा सिंह (36) जो 30 मीटर स्टीपलचेज में राष्ट्रीय रिकॉर्ड रखती हैं और 2010 ग्वांग्झू एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता हैं, भी विजेताओं में शामिल हैं। टेबल टेनिस स्टार मौमा दास (36), जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में कई पदक जीते थे, भी नामित हैं।

दूसरे वनडे में आयरलैंड को हरा अफगानिस्तान ने सीरीज कब्जाई

उपलब्धियां : वह भारतीय टीम की सदस्य थीं-जिनमें मनिका बत्रा, सुतीर्थ मुखर्जी, मधुरिका पाटकर, पूजा सहस्रबुद्धे भी शामिल थे-जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टीम का स्वर्ण जीता था। उन्होंने मनिका के साथ मिलकर गोल्ड कोस्ट में महिला युगल में रजत भी जीता। मौमा और मनिका 2017 विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप के डबल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर, ऐसा करने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गईं।

Story Loader