7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सायना नेहवाल का एक और रिकॉर्ड, 25 करोड़ में साइन की डील

भारतीय महिला खिलाडियों में यह सबसे बड़ी डील है, सायना का प्रायोजक बनने के लिए कंपनियां 10-12 करोड़ रूपये सालाना देने को तैयार है

3 min read
Google source verification

image

Shakti Singh

Aug 21, 2015

saina nehwal

saina nehwal

नई दिल्ली। दुनिया की
नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल के सितारे इन दिनों पूरे शबाब पर हैं। हाल
ही में वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली सायना ने एक स्पोर्ट्स
मैनेजमेंट कंपनी के साथ दो साल के लिए 25 करोड़ रूपये में करार किया है। भारतीय
महिला खिलाडियों में यह सबसे बड़ी डील है।




मेरी कॉम-सानिया को
पछाड़ा

अनुमान है कि क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली
के बाद यह सबसे बड़ी डील है। सायना के साथ आईओएस कंपनी ने डील की है और इससे पहले
यह कंपनी बॉक्सर मेरी कॉम का कामकाज भी देखती थी। मेरी कॉम को सालाना लगभग छह करोड़
की कमाई हो रही थी। वहीं टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की सालाना कमाई 5-7 करोड़ के
बीच है। इस तरह से सायना ने इन दोनों को कहीं पीछे छोड़ते हुए लंबी छलांग लगाई
है।



रैना से भी ज्यादा पैसे मिलेंगे
सायना से करार करने वाली आईओएस कंपनी
ने कुछ दिनों पहले ही क्रिकेटर सुरेश रैना से नाता जोड़ा था। रैना को तीन साल के
लिए 35 करोड़ रूपये दिए जाएंगे जबकि साइना को दो साल के लिए ही 25 करोड़ मिलेंगे जो
कि सालाना आधार पर 12.50 करोड़ है। आईओएस स्पोर्ट्स के एमडी नीरव तोमर का कहना है
कि क्रिकेट के बाहर वह भारत की सबसे बड़ी खिलाड़ी है। अपनी निरंतरता के चलते वह
महिला बैडमिंटन की सचिन तेंदुलकर है।



शर्ट प्रायोजक के लिए मिल सकते हैं
10-12 करोड़

सायना का सहारा के साथ करार इसी महीने खत्म हो रहा है और इसके बाद
उन्हें नया प्रायोजक मिलेगा। वर्तमान में सायना की शर्ट पर सहारा का लोगो जाता है। हालिया सफलता के बाद उनका प्रायोजक बनने के लिए कंपनियों के बीच होड़ है।
बताया जा रहा है कि सायना का प्रायोजक बनने के लिए कंपनियां 10-12 करोड़ रूपये
सालाना देने को तैयार है। अगले कुछ दिनों में उनके शर्ट प्रायोजक का एलान कर दिया
जाएगा।



रियो ओलंपिक पर नजरें
आईओएस से डील के बारे में सायना ने कहाकि
हमारा फोकस पैसे पर नहीं था। यह हमारे लिए प्रोत्साहन और चुनौती दोनों है। वहीं
तोमर का कहना है कि 3-4 डील समझौते के लिए कतार में है। उनके प्रदर्शन और रियो
ओलंपिक में पदक जीतने पर उन्हें मिलने वाले विज्ञापनों में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
अपना नंबर वन का ताज बचाए रखना और रियो ओलंपिक में प्रदर्शन साइना के लिए काफी अहम
होगा।

ये भी पढ़ें

image