2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CWG 2018 Badminton : महिला युगल के क्वार्टर फाइनल में सिक्की-अश्विनी

रेड्डी एवं पोनप्पा की जोड़ी ने सिंगापुर की रेने ने ओंग एवं जिया यिंग क्रिस्टल वोंग की जोड़ी को 21-18. 21-13 से मात दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 12 Apr 2018, 5:49 PM IST

Sikki Reddy and Ashwini Ponappa cruise to quarterfinals in CWG 2018

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी सिक्की एन रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने यहां जारी राष्ट्रमंडल खेलों के आठवें दिन बैडमिंटन की युगल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। रेड्डी एवं पोनप्पा की जोड़ी ने सिंगापुर की रेने ने ओंग एवं जिया यिंग क्रिस्टल वोंग की जोड़ी को 21-18. 21-13 से मात दी।

दोनों गेम जीत कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया
भारतीय जोड़ी ने मैच की शुरुआत साकारात्मक रूप से की और शुरुआती बढ़त बनाई। सिंगापुर की जोड़ी ने भी कड़ा मुकाबला लिया लेकिन रेड्डी और पोनप्पा ने पहला गेम 21-18 से अपने नाम किया। दूसरे गेम में भी भारतीय जोड़ी ने अपना आक्रामक रुख जारी रखा और गेम को 21-13 से अपने नाम करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

किदाम्बी बने नंदर 1
भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत गुरुवार को विश्व बैडमिंटन संघ (बीडब्ल्यूएफ ) द्वारा जारी ताजा वैश्विक रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। श्रीकांत पुरुषों के एकल वर्ग में शीर्ष पायदान पर पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। अब तक केवल साइना नेहवाल ही वर्ल्ड रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंचने में कामयाब हो पाई है। नेहवाल ने 2015 में वर्ल्ड रैंकिंग में पहले पायदान पर कब्जा किया था।

ये खबर भी पढ़े - CWG 2018 wrestling : सुशील की हैट्रिक, भारत को दिलाया 14वां स्वर्ण पदक

76895 अंक हैं श्रीकांत के
पिछले वर्ष 25 वर्षीय श्रीकांत चोटिल होने के कारण वर्ल्ड रैंकिंग में पहले पायदान पर नहीं पहुंच पाए थे। शीर्ष पायदान पर पहुंचने वाले बीडब्ल्यूएफ की मौजूदा रैंकिंग में श्रीकांत के कुल 76895 अंक हैं। डेनर्माक के विक्टर एलेक्सन 75470 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं। मलेशिया के ली चौंग वी और चीन के लिन डैन को एक-एक पायदान का नुकसान उठाना पड़ा है। वी सातवें जबकि डैन आठवें पायदान पर पहुंच गए हैं।