3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला हॉकी : भारतीय टीम ने जीत के साथ किया स्पेन दौरे का समापन

स्पेन के दौरे पर गई भारतीय महिला हॉकी टीम को गहरी निराशा हाथ लगी है। दोनों देशों के बीच खेले गए पांच मैचों की सीरीज के अंतिम मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 19 Jun 2018, 1:12 PM IST

womens hockey

महिला हॉकी : भारतीय टीम ने जीत के साथ किया स्पेन दौरे का समापन

नई दिल्ली। स्पेन की राजधानी मेड्रिड में भारत और स्पेन की महिला टीमों के बीच जारी सीरीज के अंतिम मैच में भारत को हार नसीब हुई। इस दौरे पर भारतीय महिला हॉकी टीम को तब गहरी निराशा हाथ लगी है जब पांच मैचों की सीरीज के अंतिम मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय महिला हॉकी ने अपने पांचवें और अंतिम मैच को 4-1 से जीतने के साथ ही स्पेन दौरे का सही समापन किया।

पहले दो क्वार्टर तक 2-0 थी बढ़त
कोंसेजो सुपीरियर डे डिपोर्ट्स हॉकी स्टेडियम में सोमवार देर रात खेले गए इस आखिरी मैच में स्पेन के खिलाफ भारतीय टीम के लिए कप्तान रानी (33वें, 37वें मिनट) और गुरजीत कौर (44वें, 50वें मिनट) में दो-दो गोल किए, वहीं स्पेन के लिए एकमात्र गोल लोला रिएरा (58वें मिनट) ने किया। दोनों टीमों के बीच पहले दो क्वार्टर संघर्ष के बावजूद गोल रहित रहे। 33वें मिनट में रानी ने गोल कर भारतीय टीम का खाता खोला। इसके चार मिनट बाद कप्तान रानी ने एक और गोल करने के साथ भारतीय टीम को 2-0 की बढ़त दे दी।

तीसरे तक बढ़त और मजबूत कर ली
तीसरे क्वार्टर के समापन से एक मिनट पहले गुरजीत ने पेनाल्टी कॉर्नर पर मिले गोल के अवसर को सही तरीके से भुनाते हुए भारतीय टीम को 3-0 से आगे कर दिया। इसके बाद चौथे क्वार्टर में भी भारत ने गेंद पर अपनी पकड़ बनाए रखी। 50वें मिनट में गुरजीत ने एक और पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल मारकर भारत का स्कोर 4-0 कर दिया।

आखिरी समय में किया गोल नहीं आया काम
स्पेन के चौथे क्वार्टर की समाप्ति से दो मिनट पहले गोल करने का अवसर मिला, जिसे रिएरा ने जाया नहीं जाने दिया और गोल कर स्पेन का खाता खोला। हालांकि, यह गोल जीत के लिए पर्याप्त नहीं था और इस कारण भारत ने स्पेन को 4-1 से हरा दिया।