6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Youth Olympic : पवार ने 5,000 मीटर वॉक में रजत जीता

देहरादून के रहने वाले पवार ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। इस स्पर्धा का स्वर्ण इक्वाडोर के ऑस्कर पैटिन ने जबकि कांस्य पदक प्यूटरे रिको के मोरेयू जान के खाते में गया। भारत के यूथ ओलम्पिक-2018 में अब तक 11 पदक हो गए हैं और वह पदक तालिका में 12वें स्थान पर है।

less than 1 minute read
Google source verification
youth olympic

Youth Olympic : पवार ने 5,000 मीटर वॉक में रजत जीता

नई दिल्ली। भारतीय एथलीट सूरज पवार ने यहां यूथ ओलम्पिक-2018 में 5,000 मीटर वॉक (पैदल चाल) में भारत को रजत पदक दिलाया। 17 वर्षीय पवार ने स्टेज-2 में 20 मिनट 35.87 सेकेंड का समय लेकर 5000 मीटर की दूरी तय की और रजत पदक अपने नाम किया। भारतीय एथलीट ने स्टेज-1 में 20 मिनट 23.30 सेकेंड का समय निकाला।

रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट -
देहरादून के रहने वाले पवार ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। इस स्पर्धा का स्वर्ण इक्वाडोर के ऑस्कर पैटिन ने जबकि कांस्य पदक प्यूटरे रिको के मोरेयू जान के खाते में गया। भारत के यूथ ओलम्पिक-2018 में अब तक 11 पदक हो गए हैं और वह पदक तालिका में 12वें स्थान पर है।

मुक्केबाजी 51 किग्रा में हारीं ज्योति -
भारतीय महिला मुक्केबाज ज्योति को यहां जारी यूथ ओलम्पिक-2018 के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। 17 वर्षीय ज्योति को महिलाओं की फ्लाई 51 किग्रा में इटली की ला प्याना मार्टिना से मात खानी पड़ी। इटालियन मुक्केबाज ने ज्योति को 5-0 से पराजित किया

रिकर्व क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं हिमानी -
भारत की युवा तीरंदाज हिमानी ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी करते हुए यहां जारी यूथ ओलम्पिक खेलों में तीरंदाजी की रिकर्व एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। हिमानी ने अंतिम-16 दौर के मुकाबले में समोआ की जिल वाल्टर को मात दी। हिमानी ने इस स्पर्धा में कुल 104 अंक हासिल किए, वहीं वाल्टर को 86 अंक मिले। भारतीय तीरंदाज ने 18 अंकों से सफलता हासिल की। भारतीय खिलाड़ी ने कुल सात सेट प्वाइंट हासिल किए जबकि वाल्टर को केवल एक सेट प्वाइंट से संतोष करना पड़ा। अंतिम-8 के लिए होने वाली भिड़ंत में हिमानी का सामना अब मंगलवार को अमेरिका की तीरंदाज कैटालीना जिनोर्जिया से होगा।