
Ultimate Kho Kho League : भारत की प्रमुख खो-खो लीग अल्टीमेट खो-खो की फ्रेंचाइजी ने लीग के सीईओ तेनजिंग नियोगी से दूसरे सीजन के काम को रोकने की मांग उठाई है। इसके साथ ही फ्रेंचाइजियों की फाइनेंशियल समस्याओं के समाधान करें। तेनजिंग नियोगी को लिखे गए खुले पत्र में फ्रेंचाइजी ने वित्तीय व्यवहार्यता के उन मामलों पर अपडेट भी मांगा है, जो लीग संस्थापकों के साथ हुई एक बैठक में 25 जुलाई को उठाए गए थे।
पत्र के माध्यम से फ्रेंचाइजी की सलाह लेकर अल्टीमेट खो-खो के मौजूदा वित्तीय मॉडल को पुन: तैयार करने की भी मांग की गई है। इसके साथ ही कहा गया है कि हम जानते हैं कि आप सीजन-2 की प्लानिंग स्टेज पर हैं। हमारी मुख्य परेशानी फ्रेंचाइजी की वित्तीय समस्या है। इसलिए हम चाहते हैं कि फ्रेंचाइजी की सलाह से वर्तमान वित्तीय मॉडल पर फिर से काम किया जाए।
'सीजन-2 की घोषणा से पहले हो समस्याओं का समाधान'
फ्रेंचाइजियों ने लीग के सीईओ से अल्टीमेट खो-खो के सीजन-2 को लेकर कोई भी घोषणा से पहले समस्याओं को खत्म करने के लिए कहा है। पत्र में यह भी लिखा गया है कि लीग को फ्रेंचाइजी के लिए वित्तीय रूप से टिकाऊ बनाना चाहिए। इसके लिए हम संयुक्त रूप से काम करने को तैयार हैं।
सीईओ की प्रतिक्रिया का इंतजार
फ्रेंचाइजी ने ये मांग भी की है कि दूसरे सीजन से पूर्व नैतिकता और प्रशासन समिति का गठन करते हुए खो-खो नियमों को एकीकृत किया जाए। फ्रेंचाइजियों ने लीग के मौजूदा मीडिया राइट्स स्ट्रक्चर को जानने का भी अनुरोध किया है। हालांकि इस मामले में अभी तक लीग के सीईओ तेनजिंग नियोगी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Published on:
22 Sept 2023 04:57 pm
बड़ी खबरें
View Allअन्य खेल
खेल
ट्रेंडिंग
