13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विनेश फोगाट ने स्पेन के ग्रां प्री अंतरराष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

Vinesh Phogat Won Gold Medal: भारत की दो बार की ओलंपियन विनेश फोगाट ने स्पेन के ग्रां प्री अंतरराष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में महिलाओं की 50 किलोग्राम श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता है। यह जीत विनेश के लिए पेरिस ओलंपिक से पहले मनोबल बढ़ाने वाली है।

less than 1 minute read
Google source verification
Vinesh Phogat Won Gold Medal

Vinesh Phogat.

Vinesh Phogat Won Gold Medal: भारत की दो बार की ओलंपियन विनेश फोगाट ने स्पेन के ग्रां प्री अंतरराष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में महिलाओं की 50 किलोग्राम श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता है। विनेश ने फाइनल मुकाबले में पूर्व रूसी पहलवान मारिया तिउमेरेकोवा, जो अब व्यक्तिगत तटस्थ एथलीट (AIN) का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, उन्हें 10-5 से हराकर गोल्‍ड मेडल पर कब्‍जा किया। बता दें कि विनेश को देर से स्पैनिश वीजा मिलने के कारण मैड्रिड पहुंचने में देरी हुई थी। उन्होंने महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग में तीन मुकाबले आसानी से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। पेरिस ओलंपिक 2024 से पहले ये जीत विनेश का हौसला बढ़ाने वाली जीत है।

इस तरह दर्ज की लगातार तीन जीत

महिलाओं के 53 किग्रा में टोक्यो ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाली विनेश ने दिन की शुरुआत क्यूबा की पैन-अमेरिकन और सेंट्रल अमेरिकन चैंपियनशिप विजेता युसनेलिस गुज़मैन के खिलाफ राउंड 1 की जीत के साथ की। विनेश ने क्यूबाई पहलवान को अंकों के आधार पर 12-4 से हराया। क्वार्टर फाइनल में विनेश ने बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक विजेता कनाडा की मैडिसन पार्क्स को हराया। वहीं, सेमीफाइनल में विनेश ने कनाडा की एक अन्य खिलाड़ी केटी डचैक को 9-4 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की।

यह भी पढ़ें : भारतवंशी बेटी रचने जा रही इतिहास, अंतरराष्ट्रीय शतरंज ओलंपियाड में सबसे छोटी उम्र की खिलाड़ी

पेरिस ओलंपिक शुरू होने से काफी पहले पहुंच जाएंगी फ्रांस

यह जीत विनेश के लिए पेरिस ओलंपिक से पहले मनोबल बढ़ाने वाली है, जो भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का एक प्रमुख चेहरा थीं। स्पेन ग्रां प्री के बाद विनेश स्पेन में एक शिविर में भाग लेंगी और 26 जुलाई से शुरू होने वाले पेरिस ओलंपिक खेलों से काफी पहले फ्रांस पहुंच जाएंगी।