
World 6 Red Snooker Championship: भारत के अनुभवी खिलाड़ी कमल चावला ने बुधवार को उलानबटोर (मंगोलिया) में आईबीएसएफ विश्व पुरुष 6 रेड स्नूकर चैंपियनशिप के फाइनल में पाकिस्तान के असजद इकबाल पर 6-2 की जीत से अपना पहला आइबीएसएफ विश्व 6 रेड खिताब हासिल किया। जबकि भारत के लिए मलकीत सिंह ने तथा महिला वर्ग में विद्या पिल्लई और कीर्तना पांडियान ने कांस्य पदक अपने नाम किए हैं।
यह भी पढ़ें : EFL Cup: मैनचेस्टर सिटी ने वॉटफोर्ड को 2-1 से हराया
टूर्नामेंट के 2017 चरण में उपविजेता रहे 45 वर्षीय कमल चावला ने पहले दो फ्रेम 23-47, 18-47 से गंवा दिए, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए लगातार छह फ्रेम 71-0, 41-7, 64-0, 43-0, 33-20, 36-29 से जीत हासिल की। चावला ने सेमीफाइनल में जर्मनी के रिचर्ड विएनोल्ड को हराया था।
Published on:
26 Sept 2024 10:52 am
बड़ी खबरें
View Allअन्य खेल
खेल
ट्रेंडिंग
