
ओटीटी पर देखें ये हॉरर फिल्म
आज से लगभग 21 साल पहले एक हॉरर फिल्म रिलीज हुई थी, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए थे। साल 2003 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी। फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn) और उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म को देखने के बाद आज भी अच्छे अच्छों के पसीने छूट जाते हैं।
फिल्म में एक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर है जिसकी शादी एक बहुत अच्छी लड़की से होती है। शादी के बाद दोनों किराए पर एक अपार्टमेंट लेते हैं और खुशी से साथ में रहने लगते हैं। मगर कुछ समय बाद अपार्टमेंट में लड़की के साथ कुछ अजीबो गरीब चीजें होने लगती है। लड़की पागलों की तरह हरकतें करने लग जाती है और चीखने लगती है। लड़की की ये हरकत देखने के बाद उसका पति डर जाता है। बता दें कि इस फिल्म का ये सीन देखने के बाद अच्छे- अच्छों के पसीने छूट जाते हैं।
इस फिल्म ने सिनेमाघरों में खूब धूम मचाई थी। अगर आपने ये फिल्म अब तक नहीं देखा तो आप ये फिल्म ओटीटी पर देख सकते हैं। ये फिल्म आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
Published on:
24 May 2024 08:24 pm
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
