
साउथ की इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस के बाद यूट्यूब पर धूम
Allu Arjun Action Movie: एक ऐसी फिल्म जिसमें आपको जबरदस्त एक्टिंग देखने को मिलती है, शानदार गाने होते हैं और उस पर जबरदस्त डांस होता है। एक्शन सीन ऐसे होते हैं कि हीरो के हर अंदाज पर आपके मुंह से वाओ निकलता है और, हीरो हीरोइन ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर ही दिल खुश हो जाता है और स्क्रीन से नजरें हटाने का मन ही नहीं करता। इस तरह की फिल्म को 'फुल पैसा वसूल' कहा जाता है। ऐसी एक मूवी है 'सराइनोडु', जिसने अपने बजट से कहीं ज्यादा कमाई करने में कामयाब रही। इस मूवी ने पर्दे पर उतरते ही अपने दर्शकों को मनोरंजन का शानदार अनुभव दिया है और यह देखने लायक है कि यह फिल्म यूट्यूब पर 33 करोड़ से ज्यादा बार देखी जा चुकी है।
बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है अल्लू की फिल्म
‘सराइनोडु’ एक फिल्म है जिसमें अल्लू अर्जुन और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में हैं। अल्लू अर्जुन को साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में 'स्टाइलिश स्टार' कहा जाता है और उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही अच्छे रिजल्ट्स देती हैं। सराइनोडु भी एक ऐसी ही फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। इस फिल्म ने 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी और बॉक्स ऑफिस पर 134 करोड़ रुपये की कमाई की है, ये आंकड़ा घरेलू और वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस का मिलाकर है।
यह भी पढ़ें: Hrithik Roshan ने बर्थडे पर गर्लफ्रेंड संग किया लिपलॉक, एक्स वाइफ सुजैन शेयर किया नोट
‘सराइनोडु’ में अल्लू अर्जुन एक बहादुर और साहसी युवक का किरदार निभाते हैं। उन्हें अपने प्रदेश के सबसे सीनियर आईएएस अधिकारी का घर का लाडला बताया जाता है। इस कहानी में विलेन पहले रकुल प्रीत के परिवार पर अत्याचार करता है, और बाद में उसकी आंच अल्लू अर्जुन के परिवार तक पहुंचती है। फिल्म में यह दिखाया गया है कि अल्लू अर्जुन कैसे अपने प्यार और परिवार की रक्षा के लिए साहस से सामना करते हैं। "सराइनोडु" ने पुष्पा फेम अल्लू अर्जुन की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक बनी है।
Updated on:
10 Jan 2024, 8:31 PM IST
Published on:
10 Jan 2024, 8:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.