
Movies Trending on OTT: ओटीटी के पॉपुलर प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर साल 2024 में कई फिल्में और सीरीज रिलीज हुईं, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इनमें से कुछ फिल्में ट्रेंड कर रही हैं। जल्द से जल्द चेक करें ये लिस्ट कहीं आपसे छूट तो नहीं गई कोई फिल्म।
‘द फैमिली स्टार’ एक मिडिल क्लास लड़के की कहानी है, जिसने अपने परिवार की पूरी जिम्मेदारियां अकेले उठा रखी हैं। फिल्म में मृणाल ठाकुर ह्यूमन साइंस की स्टूडेंट हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। यह फिल्म नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।
मजेदार ड्रामा सीरीज 'दिल दोस्ती डिलेमा' अंदलीब वाजिद की 2016 की फेमस किताब अस्माराज समर पर आधारित है। सीरीज में अनुष्का सेन ने यंग और मजाकिया 'अस्मारा' का किरदार निभाया है, जो कनाडा जाने का सपना देखती है। यह सीरीज अमेजन प्राइम वडियो पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है।
यह भी पढ़ें: ‘रुसलान’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 6वें दिन की केवल इतनी कमाई
शाहिद कपूर और कृति सेनन की यह फिल्म लव स्टोरी पर बेस्ड है। इस फिल्म में कृति ने एक रोबोट का किरदार निभाया है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है।
एक्शन,ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर फिल्म ऑपरेशन वैलेंटाइन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रही है। वरुण तेज (Varun Tej), मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) के साथ-साथ शाताफ फिगर (Shataf Figar) इस फिल्म में अहम भूमिका में हैं।
Updated on:
02 May 2024 02:05 pm
Published on:
02 May 2024 09:49 am
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
