10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस से सलमान खान को हटाने वाले अनिल कपूर ने शेयर किया कौन है उनके घर का बॉस

Bigg Boss OTT 3: इस बार बिग बॉस को सलमान खान नहीं अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके घर का असली बॉस कौन है।

2 min read
Google source verification
Anil Kapoor Calls Wife Sunita ‘Bigg Boss’ Of The Kapoor family, Makers Drops BTS Video

Bigg Boss OTT 3 Update: बिग बॉस के फैंस बेसब्री से शो के ओटीटी सीजन 3 का इंतजार कर रहे हैं। इस बार सब कुछ बदलने वाला है। सलमान खान की जगह अब अनिल कपूर कमान संभालेंगे। जब एक्टर से उनके परिवार के 'बिग बॉस' के बारे में पूछा गया तो, उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सुनीता ही कपूर फैमिली की बिग बॉस हैं।

कपूर फैमिली में 'बिग बॉस' के बारे में बात करते हुए अनिल ने कहा, "मेरी पत्नी सुनीता कपूर फैमिली में 'बिग बॉस' की तरह हैं।" मेकर्स ने अपकिंग सीजन में एक नई टैगलाइन "अब सब बदलेगा" के जरिए बदलाव का वादा किया है।

यह भी पढ़ें Hrithik Roshan को डेट करने पर सबा आजाद का ऐसा हुआ हाल, इंडस्ट्री ने कर दिया बायकाट?

बहुत रियल होगा बिग बॉस ओटीटी-3

इस पर बात करते हुए कि ऑडियंस इस सीजन से क्या उम्मीद कर सकते हैं, अनिल कपूर ने कहा, "'बिग बॉस' का मतलब है असली एंटरटेनमेंट, ओटीटी का यह सीजन बहुत ही रियल, अनफिल्टर्ड और मजेदार होगा।"

यह भी पढ़ें7 साल बड़ी एक्ट्रेस कोंकणा सेन को डेट कर रहे हैं अमोल पाराशर, जानिए क्यों नहीं करते रिलेशनशिप पर बात?

घरेलू जिम्मेदारियों को लेकर एक्टर ने बताया कि वह सबसे ज्यादा घर के कामों से बचने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा, "मैं दिखावा करता हूं कि मैं घर के काम कर सकता हूं, लेकिन मैं नहीं कर सकता।"

21 जून से होगा शुरू बिग बॉस ओटीटी 3

'बिग बॉस ओटीटी 3' 21 जून से जियोसिनेमा प्रीमियम पर स्ट्रीम होने वाला है। हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अनिल कपूर का अलग ही स्वैग दिख रहा है। इस प्रोमो को जारी करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ''मौसम बदलेगा, तापमान बदलेगा, एके के आने से अब सब कुछ बदलेगा।''

बॉलीवुड की ताजा खबरें यहां पढ़ें- Bollywood News In Hindi

बता दें कि बिग बॉस को कई सालों से सलमान खान होस्ट करते रहे हैं। लेकिन इस बार अनिल कपूर को होस्ट के रूप में देखना फैंस के लिए अलग एक्सपीरियंस होगा।