
Bado Badi Song Removed Youtube
Bado Badi Song Removed Youtube: सोशल मीडिया पर कुछ समय पहले एक गाना रिलीज हुआ था इस गाने के बोल तो अच्छे थे लेकिन जिस तरह से इस गाने को सिंगर ने आवाज दी थी उसने दर्शकों के कानों से खून निकाल दिया था। उस गाने के सिंगर के साथ ही उसमें एक्टिंग करने वाली मॉडल वजदान राव को भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। ये गाना है 'आय हाय ओए होए बदो बदी'। इस गाने के सिंगर का नाम चाहत फतेह अली खान है। इस गाने को लेकर खबर है कि इस गाने के सिंगर और सॉन्ग पर एक्शन लिया गया है। ये गाना यूट्यूब से हटा दिया गया है। चाहत फतेह अली खान पर बड़ा आरोप भी लगा है। आइये जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला...
पाकिस्तानी सिंगर चाहत फतेह अली खान (Chahat Fateh Ali Khan) अपने ऐसे ही अजीबो-गरीब गानों की वजह से चर्चा में रहते हैं, इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ है। ये बेसुरा गाना जैसे ही हिट हुआ उस पर कॉपीराइट का आरोप लग गया और यूट्यूब से भी इसे अचानक हटा दिया गया (Bado Badi Song Removed Youtube)। नए अपडेट में आया है कि कॉपीराइट उल्लंघन की शिकायत के बाद गाने को यूट्यूब चैनल से रिमूव किया गया है।
‘डेक्कन हेराल्ड’ की नई रिपोर्ट के मुताबिक, कॉपीराइट स्ट्राइक इसलिए हुई है क्योंकि गाने के बोल नूरजहां की 1973 की फिल्म ‘बनारसी ठग’ के गाने से मिलते है। जिस वजह से इसे यूट्यूब से हटाया गया है।
Updated on:
07 Jun 2024 01:10 pm
Published on:
07 Jun 2024 01:08 pm

बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
