
Bhajan Singer Sapna Tiwari Death husband murder by jealousy Singer thrown from roof
Bhajan Singer Sapna Tiwari Death: भजन सिंगर सपना तिवारी की मौत हो गई है। कहा जा रहा है कि उनकी हत्या उनके पति राहुल ने की है। सपना ने लव मैरिज की थी और उनके 2 बच्चे भी हैं 10 साल का बेटा और 6 साल की बेटी। सिंगर के पति उन पर हमेशा शक किया करते थे और सपना को मारते भी थे। खबर है कि शुक्रवार को सिंगर और उनके पति के बीच लड़ाई हुई और इसी बीच उनके पति ने उन्हें पीट पीटकर मार डाला। कहा जा रहा है कि उन्होंने सपना को तीसरी मंजिल से भी फेंका था।
सपना तिवारी (Sapna Tiwari) कोई और नहीं बल्कि कानपुर की मशहूर भजन सिंगर थीं। सपना तिवारी यूपी के कानपुर (Kanpur News) में माता के भजन गाती थीं और वह माता के जगराते करने के लिए भी काफी फेमस थी। सपना की आवाज लोगों को काफी पसंद आती थी, वह अपने घर में पूजा-पाठ के लिए सपना को ही बुलाते थे। सपना की पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई थी कि हर जगराते में उन्हें ही बुलाया जाने लगा था। अपने काम की वजह से सपना को अलग-अलग लोगों से मिलना पड़ता था, लेकिन सपना के पति को यह बात अच्छी नहीं लगती थी।
कहा जा रहा है कि राहुल और सपना में शक को लेकर लड़ाई काफी बढ़ गई थी। नशे में धुत्त राहुल ने गुस्से में आकर ना सिर्फ सपना को बुरी तरह से पीटा बल्कि छत से भी फेंक दिया और सपना की मौत हो गईं। सपना के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स थे, जो उनकी आवाज को पसंद करते थे।
Published on:
18 May 2024 08:16 am

बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
