
Digvijay Rathee Unnati Tomar Breakup
Digvijay Rathee Unnati Tomar Breakup: ‘बिग बॉस 18’ के कंटेस्टेंट दिग्विजय सिंह राठी को लेकर खबर आ रही है। दिग्विजय सिंह राठी इस समय घर में ही मौजूद हैं। ऐसे में उनकी बाहर गर्लफ्रेंड उन्नति तोमर ने एक पोस्ट शेयर किया है। जिसे पढ़कर फैंस भी हैरान हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि उन्नति ने अपना ब्रेकअप अनाउंस कर दिया है। इस पोस्ट में उन्नति ने अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट को लेकर बात की। उन्नति ने जैसे ही ये पोस्ट शेयर किया। सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। उन्नति ने अपने फैंस से आग्रह किया कि वे कोई भी उन्हें ‘दिग्विजय’ के नाम से न बुलाएं और बताया कि वह बिग बॉस 18 में राठी का समर्थन नहीं कर रही हैं। फैंस का कहना है कि उन्नति ने अब दिग्विजय सिंह राठी से अपना ब्रेकअप खुद इंस्टाग्राम पर अनाउंस कर लिया है।
दिग्विजय सिंह राठी अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करती नजर आती है। वह अपने फैंस को अपने दिल की बात बताती नजर आती हैं। अब ऐसे में उन्नति ने पोस्ट शेयर कर एक लंबा नोट लिखा, “हाय दोस्तों, मेरी आपसे रिक्वेस्ट है कि मुझे किसी भी दिगनती रील्स या एडिट में मेंशन मत करो। साथ ही डिनती को सपोर्ट करना बंद करो। दरअसल, दिग्विजय और उन्नति के फैंस ने दोनों के नाम को मिलाकर दिगनती रखा था।
उन्नती तोमर ने आगे लिखा, “हम दोनों को अलग-अलग सपोर्ट करो। आप देख रहे हो मुझे दिग्विजय की पीआर टीम द्वारा इग्नोर किया जा रहा है इसलिए प्लीज मुझे स्पैम मत करो, दिग्विजय से जुड़ी किसी भी चीज से जोड़कर। मैं उसे सपोर्ट करना चाहती हूं, लेकिन मुझे लगता है कि दिग्विजय की टीम नहीं चाहती कि मैं उसे सपोर्ट करूं। यही वजह है कि ऑफिशियली मेरी तरफ से भी बहुत हो गया। मेरी सेल्फ रिस्पेक्ट सबसे ऊपर है जिसे मैं काफी समय से खो रही हूं।” बता दें, दिग्विजय और उन्नति ने स्प्लिट्सविला सीजन 5 के बाद डेट करना शुरू कर दिया था।
Published on:
15 Nov 2024 12:53 pm
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
