OTT

Bigg Boss OTT 3 का सीक्रेट हुआ लीक, इस बार शो में नजर आएंगी ये फेमस पत्रकार

Shobha De In Bigg Boss OTT Season 3: 'बिग बॉस ओटीटी' के सीजन 3 में दिखाई देंगी फेमस पत्रकार शोभा डे

3 min read
Jun 21, 2024
Shobha De In Bigg Boss OTT Season 3

Bigg Boss OTT News: ओटीटी की दुनिया में धूम मचाने वाले कंट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस ओटीटी' के सीजन 3 से कुछ ही घंटों बाद पर्दा उठने वाला है। शो का भव्य प्रीमियर आज (शुक्रवार) रात होने वाला है। इस बार शो में पत्रकार और लेखक शोभा डे भी नजर आएंगी।

Bigg-Boss-OTT-3-Contestant-Shobha De

सूत्रों ने बताया कि भारत की जैकी कॉलिंस कहीं जाने वाली शोभा डे पहली बार अनिल कपूर द्वारा आयोजित शो का हिस्सा होंगी।

शोभा के अलावा, शो में हिस्सा लेने वाली एक और बड़ी हस्ती बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी हैं, जिन्हें आखिरी बार सलमान खान, इमरान हाशमी और कैटरीना कैफ अभिनीत “टाइगर 3” में बड़े पर्दे पर देखा गया था।

शो में नजर आने वाले अन्य लोगों में अनुभवी अभिनेत्री सोनम खान, वायरल वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित, चेष्टा भगत और शो टेम्पटेशन आइलैंड में नजर आने वाले निखिल मेहता, टेलीविजन अभिनेत्री सना सुल्तान और कंटेंट क्रिएटर विशाल पांडे जैसे नाम शामिल हैं।

Jouranlist Shobha De

कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि अभिनेत्री सना मकबूल और पत्रकार दीपक चौरसिया भी शो में नजर आएंगे।

“बिग बॉस ओटीटी” “बिग बॉस” का स्पिन-ऑफ संस्करण है, जिसका पहली बार अगस्त 2021 में प्रीमियर हुआ था और जिसे करण जौहर ने होस्ट किया था। सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला दूसरा सीजन 2023 में प्रसारित होगा।

विवादित बयानों के लिए सुर्खियां बटोर चुकी हैं: पत्रकार शोभा डे

पत्रकार शोभा डे ने 17 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। वह अपने कई विवादित बयानों के लिए सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

इस सीजन को सलमान खान नहीं, बल्कि अनिल कपूर होस्ट करेंगे। शो के स्टेज पर वह अपने भतीजे अर्जुन कपूर के साथ धमाल मचाते दिखाई देंगे।

सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि दोनों 2012 की फिल्म 'इश्कजादे' के गाने 'छोकरा जवान' पर डांस करते नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए अर्जुन ने बतौर एक्टर हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था।

अनिल कपूर 1987 की फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के गाने 'काटे नहीं कटते' पर भी परफॉर्म करेंगे। यह गाना अलीशा चिनॉय और किशोर कुमार ने गाया था और इसे दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी पर फिल्माया गया था। इसके बाद वह 1989 की फिल्म 'राम लखन' के गाने 'माई नेम इज लखन' और फिल्म 'जुग जुग जियो' के गाने 'द पंजाबन सॉन्ग' पर भी परफॉर्मेंस देंगे।

कंट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में सोनम खान और 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित आएंगी नजर

इसके अलावा इस लिस्ट में सोनम खान और 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित का नाम भी शामिल हो गया है। सोनम खान 'त्रिदेव', 'अजूबा' और 'विश्वात्मा' जैसी हिंदी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। वह लंबे ब्रेक के बाद इंडस्ट्री में वापसी करने की तैयारी में हैं। वहीं दिल्ली की वायरल "वड़ा पाव गर्ल" चंद्रिका दीक्षित भी इस लिस्ट में शुमार है। आईएएनएस के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि सोनम खान, चंद्रिका दीक्षित, टीवी एक्ट्रेस सना सुल्तान और कंटेंट क्रिएटर विशाल पांडे शो में कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लेंगे।

Bigg-Boss-OTT-3 Contestant

'टेम्पटेशन आइलैंड' में नजर आने वालीं एक्ट्रेस चेष्टा भगत और निखिल मेहता भी इस सीजन में नजर आएंगे।

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' 2023 में प्रसारित हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। ये एक ब्लॉकबस्टर सीजन रहा। इसमें वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एल्विश यादव ने ट्रॉफी जीती और अभिषेक मल्हान फर्स्ट रनर-अप रहे।

Also Read
View All

अगली खबर