OTT

Elvish Yadav: ‘राव साहब’ का जलवा खरीदा किंग-साइज घर, 10 करोड़ से भी ज्यादा है मकान की कीमत

Elvish Yadav House: 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में जीत हासिल करने के बाद एल्विश यादव लगातार अपने फैंस के साथ जुड़े हुए हैं। हाल ही में वो अपने व्लॉग के जरिए अपने नए घर की एक झलक दिखाई है।

less than 1 minute read
एल्विश यादव

Elvish Yadav House: बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद से एल्विश यादव लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर उन्होंने इतिहास रच दिया है। जब से उन्होंने 'बीबी ओटीटी 2' ट्रॉफी जीती है, तब से वह अपने व्लॉग्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी पर्सनल लाइफ की फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने नए घर का एक व्लॉग शेयर किया है।

10 करोड़ से भी ज्यादा है कीमत
एल्विश यादव ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग अपलोड किया। इस व्लॉग में उन्होंने अपने नए घर की एक झलक दिखाई। बताया जा रहा है घर की कीमत करीब 10 करोड़ से भी ज्यादा है। वीडियो में आप एल्विश को अपना किंग-साइज घर दिखाते हुए देख सकते हैं, जो अभी पूरा नहीं हुआ है। वीडियो में एक बड़ी बालकनी दिखाई दे रही है।

वीडियो की शुरुआत उनकी मां के साथ नोक झोक से हुई। जिसमें वो अपनी मां के साथ मजाक करते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद वो नाश्ता करते हैं और कार में बैठकर अपने दोस्तों के साथ, नए घर की तरफ जाते हैं। वहां वो अपने व्लॉग में घर के बारे में बताते हैं। जो जल्द बनकर ये तैयार होगी। आप यहां वीडियो देख सकते हैं।



बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में जीत हासिल करने के बाद एल्विश यादव लगातार अपने फैंस के साथ जुड़े हुए हैं। हाल ही में उन्होंने मीटअप भी किया जहां 2 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे। अब एल्विश यादव अपने नए घर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जब से वो अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग अपलोड किया। तब से वो लाइमलाइट में हैं। इस व्लॉग में उन्होंने अपने नए घर की झलक दिखाई है।

Updated on:
29 Aug 2023 10:04 am
Published on:
29 Aug 2023 10:01 am
Also Read
View All

अगली खबर