Video: एल्विश यादव हुए भांजी के साथ मच्छरदानी में कैद, 10 सेकंड का वीडियो हो रहा वायरल
बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में उन्हें रेव पार्टी के मामले में जेल जाना पड़ा था। जेल से आने के बाद एल्विश ने चंडीगड़ में अपने फैंस के साथ होली पार्टी का जश्न मनाया था। एल्विश को कई बार मार-पीट के मामले में भी देखा गया है। यूट्यूबर मैक्सटर्न के साथ हाथापाई की FIR भी दर्ज हुई थी। इसी बिच एल्विश यादव का उनके भांजी के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एल्विश मच्छरदानी के अंदर खाट पर लेटे हुए हैं। एल्विश के साथ उनकी छोटी सी भांजी फस जाती है और वहां से निकलने की कोशिश करती है। ये वीडियो एल्विश यादव के व्लॉग का है इसकी 10 सेकंड की क्लिप वायरल हो रही है। वीडियो को लोग क्यूट और मामा भांजी के बांड की तारीफ कर रहे हैं।