इस फिल्म की कहानी एक नामी फिल्म स्टूडियो विक्ट्री के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिसके मालिक विक्टर खन्ना (नसीरुद्दीन शाह) अपने जमाने के हिट रोमांटिक फिल्ममेकर रहे हैं। लेकिन उनकी पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलीं, तो कमान उनके बेटे रघु खन्ना (इमरान हाशमी) के हाथों में सौंप दी गई है। रघु का मंत्र है कि कॉन्टेंट कैसा भी हो, बस पैसा बनना चाहिए।