गिप्पी ग्रेवाल, सोनम बाजवा, कविता कौशिक जैसे पॉपुलर पंजाबी एक्टर्स के साथ बनी 'कैरी ऑन जट्टा 3' एक मजेदार कॉमेडी फिल्म है, जो दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद यह फिल्म 15 मार्च 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म disney+ हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी।