
साउथ इंडियन स्टार पृथ्वीराज
Movie On OTT: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बहुत सी थ्रिलर मूवीज मौजूद हैं। मगर आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे जिसने बॉक्स ऑफिस हिला कर रख दिया था। साउथ इंडियन स्टार पृथ्वीराज ने इसमें लीड रोल निभाया था, इसे आप घर बैठे ऑनलाइन नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
इस फिल्म का नाम है ‘जन गण मन’ (Jana Gana Mana), मलयालम में बनी ये मूवी सुपरहिट थी। फैंस और क्रिटिक्स ने इसे खूब सराहा था। फिल्म में गजब का सस्पेंस है। इसमें सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन, वेंजारमोदू और पशुपतिराज जैसे स्टार्स हैं।
यह भी पढ़ें : OTT Release Farzi 2: शाहिद कपूर की ‘फर्जी-2’ इस दिन होगी रिलीज, एक्ट्रेस ने कर दिया कन्फर्म
मूवी को डिजो जोस एंटनी ने डायरेक्ट किया है। इसके नरेटर सुपरस्टार ममूटी (Mammootty) हैं। इसकी स्टोरी एक प्रोफेसर की डेथ के इर्द-गिर्द घूमती है। मजे की बात ये है कि इसमें हीरो ही विलेन निकलता है। फिल्म के बारे में ज्यादा स्पॉइलर नहीं देंगे।
इसे आप Netflix पर देख सकते हैं। जन गण मन का बजट करीब 10 करोड़ रुपये था और इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब ये मूवी ओटीटी पर भी खूब देखी जा रही है। इस फिल्म को 28 अप्रैल 2022 को रिलीज किया गया था।
Published on:
04 Mar 2024 12:14 pm
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
