
जनवरी में OTT पर रिलीज होंगी 'एनिमल' से लेकर 'सैम बहादुर' तक
2024 OTT Release: साल 2024 में सिनेमाजगत के साथ ही OTT पर भी धमाल मचने वाला है। अब 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्में क्राइम से लेकर थ्रिलर अब ओटीटी पर कमाल करने को तैयार है। जनवरी में रणबीर कपूर की 'एनिमल' से लेकर सैम बहादुर तक कई फिल्में और सीरीज रिलीज होंगी। इस जनवरी नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, जियो सिनेमा और जी5 बेहतरीन कंटेंट देने की तैयारी कर रहे हैं। तो आइए आपको बताते हैं, इस महीने क्या कुछ है खास जिसके हिसाब से आप अपना वीकेंड प्लान कर सकते हैं...
1. इंडियन पुलिस फोर्स (Indian Police Force)
इंडियन पुलिस फोर्स 19 जनवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। सात-एपिसोड की ये एक्शन से भरपूर सीरीज भारतीय पुलिस अधिकारियों पर बनी है। इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिका में हैं।
2. किलर सूप (Killer Soup)
किलर सूप एक क्राइम थ्रिलर ड्रामा वेब सीरीज है। ये नेटफ्लिक्स पर 11 जनवरी को रिलीज होगी। इसे अभिषेक चौबे ने डायरेक्ट किया है। यह शो शेफ स्वाति शेट्टी की कहानी पर बना है। इसमें मनोज बाजपेयी, कोंकणा सेन शर्मा, नासिरस और सयाजी शिंदे जैसे कलाकार अहम किरदारों में हैं।
3. द लेजेंड ऑफ हनुमान 3 (The Legend of Hanuman)
यह सीरीज भगवान हनुमान की कहानी को दिखाती है। इसके पहले और दूसरे सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस सीजन में लंका में किस तरह से हनुमान जी ने उत्पात मचाया था वो दिखाया जाएगा। यह 12 जनवरी को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है।
4. कर्मा कॉलिंग (Karma Calling)
रवीना टंडन की ड्रामा सीरीज ‘कर्मा कॉलिंग’ एक अमेरिकी ड्रामा सीरीज़ ‘रिवेंज’ का हिंदी वर्जन है। यह नया रिवेंज ड्रामा 26 जनवरी 2024 को डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगा।
5. एनिमल (Animal)
रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म को संदीप रेड्डी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्ट पर 14 जनवरी को रिलीज हो सकती है।
6. दो पत्ती (Do Patti)
शशांक चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी ‘दो पत्ती’ में कृति सेनन और काजोल अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म रहस्य और साजिश को दिखाती है। रिलीज़ की डेट की अभी पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, ये नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है।
7. सैम बहादुर (Sam Bahadur)
एक दिसंबर 2023 को एनिमल के साथ रिलीज हुई इस फिल्म को काफी पसंद किया गया। इसे मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। इसकी कहानी भारत के पूर्व फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। इसमें विक्की कौशल ने सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाई है। यह फिल्म 26 जनवरी को जी5 पर रिलीज हो सकती है।
Published on:
01 Jan 2024 03:05 pm
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
