
मनीषा रानी ने वृद्धाश्रम में सैकड़ों माताओं को बांटा प्यार
Manisha Rani Video: ‘बिग बॉस ओओटी 2’ फेम और ‘झलख दिखला जा 11’ विनर मनीषा रानी अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। मनीषा रानी ने हाल ही में एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देख कर लोग इमोशनल हो रहे हैं और एक्ट्रेस की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। दरअसल, मनीषा रानी ने मदर्स डे के दिन अपने घर के लोकल वृद्धाश्रम में जाकर वहां की बूढ़ी माताओं के साथ इस दिन का जश्न मनाया। मनीषा रानी ने वृद्धाश्रम में मौजूद लोगों को अपने हाथों से बनाई हुई इडली- सांभर खिलाया। मनीषा ने वृद्धाश्रम में मौजूद बूढ़ी माताओं के साथ केक भी कट किया और वहां मौजूद सभी माताओं को अपने हाथों से खिलाया। मनीषा रानी ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम और व्लॉग चैनल पर शेयर किया है। एक्ट्रेस के इस वीडियो को उनके फैंस प्यार दे रहे हैं और उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मनीषा रानी अपनी सगी मां से नहीं मिलती हैं। मनीषा रानी और उनके पापा दोनों अलग-अलग रहते हैं। बचपन से ही मनीषा अपने पापा के घर में बहन और भाई की साथ रह रही हैं।
Published on:
14 May 2024 12:52 pm
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
