‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में कपिल का साथ देने कई पॉपुलर चेहरे आने वाले हैं। कपिल और सुनील के साथ कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर, कीकू शारदा और अर्चना पूरन सिंह भी इस शो में नजर आने वाले हैं। हालांकि, सुनील ग्रोवर इस शो में गुत्थी के किरदार में नजर नहीं आएंगे। नए शो के साथ सुनील ग्रोवर नए किरदार में सभी को हसाएंगे।