
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश
Karan Kundrra And Tejasswi Prakash: टीवी के पॉपुलर कपल में से एक करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को लेकर खबर आ रही है। कपल का ब्रेकअप नहीं हुआ है। दोनों अभी भी साथ हैं। दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि जो ब्रेकअप की खबरें आ रही थी वह एकदम बेकार हैं। कपल के रिश्ते में कोई दरार नहीं आई है।
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का रिश्ता बिग बॉस के घर से शुरू हुआ था। घर में रहते-रहते दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था और शो खत्म होने के बाद कपल ने अपने रिश्ते में कंफर्म किया। अचानक रेडिट पर खबर आई कि करण और तेजस्वी अलग हो गए है। दोनों के फैंस इससे काफी दुखी भी हुई, पर कुछ ही घंटे बीते थे कि करण कुंद्रा ने गर्लफ्रेंड तेजस्वी के साथ रोमांटिक फोटो शेयर कर दी। इसके बाद रात को कपल साथ में पार्टी करते नजर आया।
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का जो वीडियो वायरल हो रहा है वह बीती रात पार्टी के बाद का है। इसमें दोनों एक दूसरे की बाहों में नजर आ रहे हैं। करण ने तेजस्वी का हाथ पकड़ा हुआ है। इस दौरान करण और तेजस्वी ने पैपराजी से भी बात की। दोनों को साथ देखकर उनके फैंस को भरोसा हो गया है कि वह अभी भी साथ में हैं।
Published on:
17 Jun 2024 10:08 am
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
