
अभिषेक कुमार
रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' चल रहा है और अब तक शो को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बार शो में कई पॉपुलर सेलेब्स आए हैं जिसमें से एक हैं अभिषेक कुमार। अभिषेक जिन्हें क्लॉस्ट्रोफोबिया है वह अब तक शो में काफी स्ट्रांग खेल रहे थे, लेकिन अब जो नया प्रोमो आया है उसे देखकर आप भी परेशान हो जाएंगे। दरअसल, अभिषेक को एक वाटर स्टंट करना था और इतना ही नहीं, उन्हें साथ में सांप का भी सामना करना पड़ रहा है।
अभिषेक स्टंट कर रहे होते हैं, लेकिन वह वीक पड़ते जाते हैं। रोहित उन्हें मोटिवेट करते हैं और टास्क पूरा करने के लिए बोलते हैं, लेकिन अभिषेक इतना ज्यादा घबरा जाते हैं कि वह बेहोश हो जाते हैं। तभी रोहित बीच में टास्क रोक देते हैं और उन्हें बाहर निकाला जाता है। रोहित, अभिषेक को देखने भी जाते हैं। अब आगे क्या होता है, यह एपिसोड देखकर ही पता चलेगा।
स्टंट से पहले अभिषेक बोलते भी हैं कि मेरे को क्लॉस्ट्रोफोबिया है और पानी का डर भी है। स्विमिंग नहीं आती है ऊपर से उल्टा लटकाया है। इस प्रोमो को शेयर कर लिखा है, अभिषेक का हो रहा है सांपों से सामना, अब कैसे बचेगा वो इस वाटर स्टंट से। शो की बात करें तो हाल ही में खतरों के खिलाड़ी से आशीष मेहरोत्रा बाहर हो गए हैं। आशीष अब तक काफी अच्छा खेल रहे थे, लेकिन अब वह टास्क अच्छे से नहीं कर पाने की वजह से बाहर हो गए हैं।
Updated on:
30 Aug 2024 04:24 pm
Published on:
27 Aug 2024 03:16 pm
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
