5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mirzapur 3: मिर्जापुर सीजन 3 से आउट हो गए मुन्ना भईया!

Mirzapur season 3 Update: मिर्जापुर 3 (Mirzapur 3) में कल्ट परफॉर्मेंस देने वाले दिव्येंदु शर्मा (Divyenndu Sharma) उर्फ मुन्ना भईया को लोग काफी मिस कर रहे हैं । फैंस उनके सीजन में होने या ना होने को लेकर कई तरह की अटकलें भी लगा रहे हैं। ऐसे में उनके मन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या वो तीसरे पार्ट से आउट हो चुके हैं?

2 min read
Google source verification
mirzapur_season_3

Mirzapur season 3 Update: भारतीय वेब सीरिज फैंस सबसे ज्यादा मिर्जापुर 3 (Mirzapur 3) का इंतजार कर रहे हैं। अमेजन प्राइम वीडियो ने इसके रिलीज की घोषणा कर दी है। सीरिज के पहले और दूसरे सीजन ने पूरे ओटीटी वर्ल्ड को हिला के रख दिया था।

पहले सीजन में उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में हिंसा, भ्रष्टाचार और सत्ता की कहानी को दिखाया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बार हमें गुड्डू (अली फजल) और गोलू (श्वेता त्रिपाठी) के बीच खूनी जंग देखने को मिल सकता है। वहीं अखंडानंद त्रिपाठी (पंकज त्रिपाठी) बदले की भावना के साथ वापसी करेंगे। लेकिन इन सब के बीच फैंस मुन्ना भईया (दिव्येंदु शर्मा) को काफी मिस कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : ‘शैतान’ ने बॉक्स ऑफिस पर बनाया ये रिकॉर्ड, धुआंधार कमाई से कई फिल्मों को छोड़ा पीछे

मुन्ना भैया उर्फ दिव्येंदु शर्मा (Divyenndu Sharma) की गैरमौजूदगी से फैंस पहले से ही परेशान हैं। बता दें कि प्राइम वीडियो ने जब मिर्जापुर सीजन 3 की अनाउंसमेंट की तब दिव्येदु मौजूद नहीं थे। कुछ लोगों का मानना है कि मुन्ना भईया का सीरिज में ना होना सीरिज के टेस्ट को थोड़ा फीका कर सकता है।

वहीं दूसरी ओर फैंस में मुन्ना भईया चर्चा का विषय बने हैं कि उनकी वापसी तीसरे सीजन में किस तरह होगी। वहीं पंचायत और मिर्जापुर 3 की सही तारीख सामने ना आने से फैंस पहले से ही नाराज हैं।

यह भी पढ़ें: Latest OTT News

अब देखना ये होगा की क्या मेकर्स दिव्येंदु शर्मा को सरप्राइज पैकेज के तौर पर शो में लाते हैं या नहीं। इस सीजन में विजय वर्मा कलाकारों में शामिल हो गए हैं। देखना होगा सीरीज में उनका क्या रोल है। वहीं सीरिज के बेसब्री के साथ फैंस इंतजार कर रहे हैं।