
मिर्जापुर 3 का ट्रेलर देख लोगों ने दिए ये रिएक्शन
Mirzapur 3 Trailer Review: अमेजन प्राइम की ब्लॉकबस्टर सीरीज 'मिर्जापुर सीजन 3' का ट्रेलर आउट हो चुका है। सीरीज के ट्रेलर को देख लोगों के रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। कोई इसे देख खुश हो रहा है तो किसी को मुन्ना भैया की याद आ रही है। आइये जानते हैं ट्विटर पर लोगों ने क्या-क्या कहा...
'मिर्जापुर सीजन 3' वेब सीरीज जुलाई महीने की 5 तारीख को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। वहीं, रिलीज से 15 दिन पहले सीरीज का ट्रेलर आ गया है। इसे देख यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "मुन्ना भैया को काफी मिस किया।" दूसरे ने लिखा, "ये ब्लॉकबस्टर सीरीज होने वाली है।" तीसरे ने लिखा, "विजय वर्मा और कालीन भैया का भौकाल नजर आ रहा है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "ये इस साल की सबसे बड़ी हिट सीरीज होगी।"
'मिर्जापुर सीजन 3' से पहले इसके दोनों सीजन हिट हुए थे। इस सीरीज को प्रोड्यूस फरहान अख्तर ने किया है। काफी लंबे समय से इस सीरीज के इंतजार फैंस कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है।
Published on:
20 Jun 2024 03:31 pm
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
