
Mirzapur season 3
Mirzapur Season 3: मोस्ट अवेटेड क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज मिर्जापुर 3 शुक्रवार यानी 5 जुलाई को स्ट्रीम होने वाली है। इस सिरीज के रिलीज होने से पहले ‘मिर्जापुर’ के फैंस के मन में हजारों सवाल आ रहे हैं। इस सीरीज को लेकर वो सारे सवाल लोगों के मन में चल रहे हैं, जो सीजन 2 के खत्म होने के बाद उठे थे। जैसे मिर्जापुर के नए राजा क्या गुड्डू भैया हैं? क्या मुन्ना भैया अब जिंदा नहीं हैं? आपको मन में भी रिलीज डेट, कास्ट और कैमियो से लेकर कहानी तक को लेकर सवाल हैं।
साल 2018 में पहले सीजन से बदला लेने और सत्ता पर कब्जा होने की इस कहानी के दो सीजन आ चुके हैं। पंकज त्रिपाठी, श्वेता त्रिपाठी, अली फजल, रसिका दुग्गल, विजय वर्मा जैसे स्टार्स एक बार फिर वापसी के लिए तैयार हैं। इस बार सीरीज में मजेदार ये है ‘पंचायत’ के सचिव जी की एंट्री।
प्राइम वीडियो के सबसे बड़े क्राइम-एक्शन सीरीज 'मिर्जापुर 3', 5 जुलाई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। 4 जुलाई की आधी रात को ही आप ये सीरीज प्राइम वीडियो पर रिलीज हो जएगें।
मिर्जापुर 3 का इस सिरीज के पहले और दूसरे सीजन की तरह इस बार भी 10 एपिसोड होंगे। हर एक एपिसोड 45 मिनट से ज्यादा लंबा होगा।
मिर्जापुर सीजन 2 के बाद सीजन 3 में कालीन भैया और गुड्डू के बीच लड़ाई देखने को मिलेगी। इस सीजन में ये भी कन्फर्म हो जाएगा कि क्या मुन्ना भैया वास्तव में मर चुका है? अगर मुन्ना भैया की मौत हो गई तो मिर्जापुर में क्या बदलाव आएंगे? ऐसे कई सवालों को जवाब नए सीजन में देखने को मिलने वाला है।
मिर्जापुर की सत्ता पर कब्जा करने की कहानी साल 2018 में शो के पहले सीजन के साथ शुरू हुई थी। इसमें पंकज त्रिपाठी ही नहीं श्वेता त्रिपाठी, अली फजल, रसिका दुग्गल जैसे दमदार एक्टर घर-घर में फेमस हो गए।
मिर्जापुर 3 का शानदार ट्रेलर के बाद टीजर और फिर ट्रेलर ने फैंस की उत्सुकता बढ़ाई हुई है। मिर्जापुर 3 के रिलीज होने के कुछ घंटों का इंतजार है, जिसके बाद फैंस अपनी फेवरेट वेब सीरीज का मजा उठा पएगें।
Updated on:
04 Jul 2024 02:12 pm
Published on:
04 Jul 2024 02:06 pm
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
