23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OTT Release: फ्री में देखें श्रद्धा कपूर की ब्लॉकबस्टर मूवी ‘स्त्री-2’, इस ओटीटी पर हो रही है स्ट्रीम

OTT Release: ‘स्त्री 2’ ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। यहां जानिए कहां आप इसे घर बैठे इंजॉय कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 10 Oct 2024, 12:23 PM IST

OTT Release Shraddha Kapoor Stree 2 is now streaming for free on Amazon Prime Video

OTT Release: हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। यहां जानिए कहां आप इसे घर बैठे इंजॉय कर सकते हैं।

स्त्री 2 स्टारकास्ट

‘स्त्री 2’ वर्ष 2018 में रिलीज सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल है। फिल्म ‘स्त्री 2’ में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार हैं। अमर कौशिक के निर्देशन में बनीं फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का परचम लहरा दिया है।

यह भी पढ़ें: Stree 2: बंपर कमाई करने वाली ‘स्त्री-2’ के सरकटा के पीछे की कहानी क्या है, राइटर ने की रिवील

स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इसने अब तक 854 करोड़ रुपये का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन कर लिया है। बॉलीवुड की ये हालिया सुपरहिट और अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म स्त्री 2 फिर से चर्चा में है। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म को Amazon Prime Video अब तक रेंट पर देखा जा सकता था।

यह भी पढ़ें: Rakul Preet Singh Birthday: खूबसूरती और टैलेंट का परफेक्ट मेल हैं रकुल प्रीत सिंह, ये हैं उनके बेस्ट रोल

स्त्री 2 ओटीटी रिलीज

मगर अब इसे मुफ्त में इसके सब्सक्राइबर्स इस मूवी का लुत्फ उठा सकते हैं। ये फिल्म सभी प्राइम यूज़र्स के लिए मुफ्त स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। फिलहाल इसका हिंदी वर्जन ही उपलब्ध है। तेलुगु और अन्य भाषा में इसे बाद में रिलीज किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय और अभिषेक के तलाक की अफवाहों के बीच Amitabh Bachchan का स्टेटमेंट हुआ वायरल, बोले- आधा…

स्त्री-2 का सरकटा

मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज़ के तहत दिनेश विजान और ज्योति देशपांडे ने स्त्री 2 का निर्माण किया है। इस फिल्म का सरकटा लोगों के बीच खासा लोकप्रिय हुआ। सरकटा के रोल को प्ले किया है एक ऐसे शख्स से ने जिसे अपने इलाके का ‘द ग्रेट खली’ कहा जाता है।

यह भी पढ़ें: अभिषेक बच्चन से अनबन की खबरों के बीच फिर वायरल हुआ ऐश्वर्या का बड़ा बयान, बोलीं- हमारा झगड़ा रोज…

‘स्त्री-2’ के विलेन सरकटा के बारे में और अधिक जानने के लिए देखें ये वीडियो: जानिए कौन है Stree 2 का खूंखार विलेन सरकटा, रियल लाइफ में ग्रेट खली से भी है लंबा