
अमेजन प्राइम पर इन दिनों ये 10 फिल्में और वेब सीरिज ट्रेंडिंग में हैं
OTT Trending: एक तरफ जहां बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की फिल्म 'सुखी' (Sukhee) ने दस्तक दी है तो दूसरी ओर विकी कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली (The Great Indian Family) रिलीज हुई है। दोनों ही फिल्मों का शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की जवान (Jawan) के सामने टीकना मुश्किल लग रहा है। बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्में देखने को मिल रही है। वहीं, बॉक्स ऑफिस के अलावा ओटीटी पर भी कंटेंट की भरमार आ गई है। इस समय शाहरुख खान की फिल्म पठान के भी चर्चे काफी तेज हो गए हैं। ओटीटी पर फिल्म के वो सीन भी उपलब्ध है जो शाहरुख के फैंस थिएटर्स पर नहीं देख पाए थे। चलिए आज हम आपको बताते हैं ओटीटी प्राइम वीडियो पर 10 कौन सी फिल्में और वेब सीरिज ट्रेंडिंग में है जो आप आसानी से देख सकते हैं...
10 ट्रेंडिंग फिल्में-वेब सीरिज जो अमेजन प्राइम पर हैं (Amazon Prime 10 Trending Movies)
अमेजन प्राइम वीडियो की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट की अगस हम बात कर रहे हैं तो इसमें बॉलीवुड फिल्मों के साथ ही साउथ और हॉलीवुड की धांसू फिल्में भी शामिल हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर अमेजन की ओरिजनल सीरीज बंबई मेरी जान आती है। वहीं दूसरे नंबर पर रजनीकांत की जेलर है। लिस्ट में तीसरे नंबर पर कार्तिक आर्यन- कियारा आडवाणी की सत्यप्रेम की कथा को जगह मिली है। बता दें कि लिस्ट में शाहरुख खान की पठान भी शामिल है। खास बात ये है कि प्राइम पर पठान का एक्सटेंडेड वर्जन मौजूद है, यानी थिएटर्स में जो कुछ सीन कट कर दिए गए थे, वो भी प्राइम पर आप देख सकते हैं। कुछ इस तरह है टॉप 10 लिस्ट...
1. बंबई मेरी जान (Bambai Meri Jaan)
2. जेलर (Jailer)
3. सत्यप्रेम की कथा (Satyaprem ki Katha)
4. नीयत (Neeyat)
5. द व्हील ऑफ टाइम (The Wheel Of Time)
6. कौशल्या सुपराजा रामा (Kousalya Supraja Rama)
7. पठान- एक्सटेंडिड वर्जन (Pathaan- Extended Version)
8. मेड इन हेवन (Made in Heaven)
9. 7.11 PM
10. HER (हर)
अमेजन प्राइम पर आप इन फिल्मों को देखकर अपना समय आसानी से बिता सकते हैं थोड़े समय बाद ही शाहरुख खान की फिल्म जवान भी ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। ओटीटी पर फिल्म के कट सीन भी दिखाए जाएंगे जो शाहरुख खान के फैंस बॉक्स ऑफिस पर नहीं देख पाए हैं।
Published on:
22 Sept 2023 03:38 pm
