
TikTokSana Yousaf shot dead in Islamabad: पाकिस्तान के इस्लामाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। 17 साल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और टिक टॉक स्टार सना यूसुफ को घर में घुसकर गोली मार दी गई है। इस हत्या ने हर किसी को हैरान कर दिया है। पूरी जगह पर दहशत का माहौल है।
सना यूसुफ की हत्या पर पुलिस अधिकारियों के बयान दिया। उनके अनुसार, सना को एक अज्ञात व्यक्ति ने बहुत करीब से गोली मारी है। हमलावर मेहमान बनकर सना के घर में दाखिल हुआ था और हत्या को अंजाम देने के बाद तुरंत मौके से भाग गया। मीडिया रिपोर्टों में अब ये सामने आ रहा है कि घटना से ठीक पहले सना ने अपने घर के बाहर उस संदिग्ध शूटर से थोड़ी देर बातचीत की थी।
एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया है कि संदिग्ध ने कई गोलियां चलाईं। सना को दो गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में सना के शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) ले जाया गया है। अधिकारियों ने हत्या की पूरी जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी भी संदिग्ध की पहचान या गिरफ्तारी नहीं की है।
बता दें, सना यूसुफ एक पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार थीं। उनके इंस्टाग्राम पर चार मिलियन से ज्यादा फ़ॉलोअर्स थे और लगातार उनकी लोकप्रियता में बढ़ रही थी, लेकिन अब सना की हत्या कर दी गई है। पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर महज दो ही तस्वीरें वायरल हो रही हैं एक जिसमें सना मुस्कुरा रही हैं और दूसरी उनकी लहूलुहान तस्वीर।
Updated on:
03 Jun 2025 01:21 pm
Published on:
03 Jun 2025 01:16 pm

बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
