एक्टर विभु राघव की मौत के बाद टीवी के तमाम उनके दोस्त सदमे में हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख जता रहे हैं। एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिवंगत एक्टर की तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। करणवीर मेहरा ने भी पोस्ट में दिल टूटने वाली इमोजी के साथ विभु की तस्वीर शेयर कर लिखा है, “ टू सून, रेस्ट इन पीस ब्रदर।” वहीं सिंपल कौल ने एक तस्वीर शेयर करके अपने दोस्त को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा, "आपको बहुत मिस करेंगे मेरे प्यारे दोस्त आपके लिए लव, लाइट एंड हैप्पीनेस।"