1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिंकी उर्फ सानविका कैसे बनीं एक सफल एक्ट्रेस? Panchayat 4 में दिखेगी सचिव जी के साथ लव स्टोरी

Panchayat 4 Rinki Aka Sanvikaa: पंचायत एक फेमस वेब सीरीज है। इसमें एक किरदार है रिंकी, इसे निभाया है सानविका ने। बहुत जल्द इसका चौथा पार्ट आने वाला है। सानविका कैसे बनी सफल एक्ट्रेस चलिए आपको बताते हैं।

2 min read
Google source verification
Panchayat 4 Rinki Aka Sanvikaa

Panchayat 4 Rinki Aka Sanvikaa

Panchayat 4 Rinki Aka Sanvikaa: फेमस वेब सीरीज ‘पंचायत’ के चौथे सीजन की घोषणा हो गई है, जो दर्शकों के बीच काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस सीरीज के हर सीजन ने दर्शकों का दिल जीतने में सफलता हासिल की है और अब चौथे सीजन में प्रधान जी के गोली लगने की घटना और रिंकी-सचिव जी की प्रेम कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा।

पंचायत 4 रिलीज डेट

पंचायत 4 वेब सीरीज 2 जुलाई 2025 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इसका इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है। इस सीरीज में रिंकी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सानविका (पूजा सिंह) का अभिनय भी दर्शकों को बेहद पसंद आया है।

यह भी पढ़ें: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रिलीज होगी Panchayat 4, वेब सीरीज के 5 साल पूरे होने पर आई खुशखबरी

सीरीज में उन्होंने अपनी सादगी से दर्शकों को दीवाना बना लिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सानविका असल जिंदगी में वो बहुत ग्लैमरस हैं। चलिए आपको इस एक्ट्रेस के बारे में विस्तार से बताते हैं।

यह भी पढ़ें: जब शाहरुख खान से नाराज हो गए थे Manoj Kumar, कहा था- मेरे साथ धोखा हुआ है…

इंजीनियरिंग स्टूडेंट से पंचायत की रिंकी तक

पंचायत सीरीज में रिंकी का किरदार निभाने वाली सानविका का असली नाम पूजा सिंह है। वो मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर की रहने वाली हैं और उन्होंने इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है। एक्टिंग के प्रति उनका रुझान शुरू से था, जिसके कारण उन्होंने अपनी जॉब छोड़ दी और मुंबई जाने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें: ‘उसने मेरे होठों पर Kiss किया और…’, टीचर ने की थी बुरी हरकत, एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती

मुंबई आने के बाद पूजा ने टीवी विज्ञापनों में काम किया और कई वेब सीरीज में भी अभिनय किया, जिनमें ‘हजामत’ और ‘लखन लीला भार्गव’ प्रमुख हैं। हालांकि, उन्हें असली पहचान TVF की वेब सीरीज ‘पंचायत’ से मिली, जहां उन्होंने प्रधान जी की बेटी रिंकी का किरदार निभाया।

सानविका की नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सानविका की नेट वर्थ साल 2022 में करीब 5 लाख रुपये थी। लेकिन 2025 तक वह अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर 40-60 लाख रुपये की संपत्ति की मालकिन बन चुकी हैं। वेब सीरीज के अलावा सानविका अलग-अलग ब्रांड के प्रमोशन से भी कमाई करती हैं।