13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चर्चा में आया दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर का आखिरी इंटरव्यू, सेक्स और फिल्मों को लेकर कही थी ये बात

Rishi Kapoor's Last Interview: वैलेंटाइंस डे के अवसर पर 'फादर ऑफ रोमांस' के नाम से मशहूर यश चोपड़ा पर बनी डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'द रोमांटिक्स' ओटीटी पर रिलीज की गई है। बॉलीवुड के दिग्गज सितारों ने 'द रोमांटिक्स' में भारतीय सिनेमा में यश चोपड़ा के योगदान के बारे में बात की है। इन दिग्गजो में दिवंगत बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का इंटरव्यू काफी चर्चा में आ गया है।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Feb 14, 2023

Rishi Kapoor Says After Sex Cinema Is The Only Best Form Of Entertainment During His Last Interview

Rishi Kapoor Says After Sex Cinema Is The Only Best Form Of Entertainment During His Last Interview

Rishi Kapoor s Last Interview: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' सुपरहिट रही। इस फिल्म ने अलग ही रिकॉर्ड तोड़े। यह फिल्म यश चोपड़ा के बैनर 'यशराज फिल्म्स' के तहत बनी है और पिछले कुछ सालों में 'यशराज' की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 'यशराज फिल्म्स' की शुरुआत करने वाले यश चोपड़ा पर एक डॉक्यूमेंट्री हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस डॉक्यूमेंट्री में बॉलीवुड के बड़े-बड़े कलाकार इंटरव्यू देते नजर आएंगे। इन बड़े कलाकारो में दिवंगत बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर भी इंटरव्यू देते नजर आएंगे। इस सीरीज में ऋषि कपूर द्वारा दिया गया इंटरव्यू चर्चा में आ गया है।


यश चोपड़ा के उपर बनी डॉक्यूमेंट्री


'रोमांस के जनक' (Father of Romance) कहे जाने वाले यश चोपड़ा पर बनी डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'द रोमैंटिक्स' में हमें यश चोपड़ा के बारे में कई बातें जानने को मिलेंगी। फिल्म इंडस्ट्री में उनका नाम कैसे बड़ा हुआ? इसके अलावा, उन्हें रोमांस का जनक क्यों कहा जाता है, इसके पीछे कई बातें सामने आएंगी। इसके अलावा फिल्म इंडस्ट्री में उनके सफर और फिल्मों के प्रति उनके प्यार के बारे में भी कई बातें सामने आएंगी।


बॉलीवुड के सितारों ने शेयर की बातें


इस सीरीज में बॉलीवुड के बड़े-बड़े कलाकार यश चोपड़ा के काम के बारे में बात करते नजर आएंगे और अपनी यादों को ताजा करते हुए दिखेंगे। इस सीरीज में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, करण जौहर, अनिल कपूर माधुरी दीक्षित, रानी मुखर्जी से लेकर रणवीर सिंह, भूमि पेडनेकर जैसे कई बॉलीवुड कलाकार नजर आएंगे और यश चोपड़ा के बारे में कई खास बातें शेयर करेंगे। इस सीरीज में दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर भी नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: जब इस एक्ट्रेस ने दी चॉकलेट, तब फिल्म में काम करने को तैयार हुए थे ऋषि कपूर


ऋषि कपूर ने कही ये बात


एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीरीज की डायरेक्टर स्मृति मूंदड़ा को दिया ऋषि कपूर का ये आखिरी इंटरव्यू है। इस सीरीज के लिए एक इंटरव्यू में स्मृति मूंदड़ा से बात करते हुए ऋषि कपूर ने फिल्मों के बारे में एक वाक्य कहा था। वह यह था कि "सेक्स के बाद फिल्में ही मनोरंजन का सबसे बड़ा जरिया हैं।" उनके द्वारा कहा गया यह वाक्य चर्चा में आ गया है।


इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे ये सीरीज


वहीं, इसी कड़ी में ऋषि कपूर और पत्नी नीतू कपूर ने यश चोपड़ा के बारे में ढेर सारी बातें कीं, ऋषि कपूर ने अपनी पहली रोमांटिक सुपरहिट फिल्म 'चांदनी' के बारे में भी खुलकर बात की। ऋषि कपूर और कई अन्य अभिनेताओं ने यश चोपड़ा के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त की है। इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: रणधीर कपूर को हो गई भूलने की बीमारी, 'शर्माजी नमकीन' देखने के बाद ऋषि कपूर से मिलने की करने लगे जिद्द