
शाहरुख खान और गौरी की बेटी सुहाना खान।
Shahrukh Khan Daughter Suhana Khan: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने कहा है कि उनके ब्वॉयफ्रेंड ने उनके साथ धोखा किया तो वो उसे बख्शेंगी नहीं। एक इंटरव्यू में सुहाना से सवाल हुआ कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड को चीट करते हुए या दूसरी लड़कियों को मैसेज करते हुए पकड़ लेंगी तो क्या करेंगी।
इस पर सुहाना ने कहा, मैं उसे छोड़ दूंगी। मैं ये बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करूंगी क्योंकि मैं वो लड़की हूं जो लॉयल लड़कों को पसंद करती है। मुझसे कोई चीट करेगा तो मैं उसे तुरंत चलता कर दूंगी। मुझे धोखेबाज लोग एकदम पसंद नहीं आते।
सुहाना इस समय जोया अख्तर की 'द आर्चीज' के लिए चर्चा में हैं। इसमें वो वेरोनिका नाम की लड़की का किरदार कर रही हैं। ये एक ऐसी लड़की है, जो कई-कई लड़कों के साथ फ्लर्ट करती है।सुहाना की पहली फिल्म 'द आर्चीज' 7 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है।
यह भी पढ़ें: 'ड्रीम गर्ल 2' हुई सुपरहिट! 5 दिन में ही की बजट से डेढ़ गुना कमाई, अब तक कर चुकी भारी-भरकम नेट बचत
Published on:
30 Aug 2023 07:09 pm
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
