12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज रात 10 बजे शुरू होगा शार्क टैंक इंडिया सीजन 2, जानें कब और कहां देख पाएंगे शो

मशहूर बिजनेस रियल्टी शो 'शार्क टैंक इंडिया' के पहले सीजन ने टीवी पर धमाल मचाकर रख दिया था। दर्शकों की पसंद को देखते हुए अब इस हिट शो का दूसरा सीजन रिलीज किया गया है। मेकर्स ने शार्क टैंक इंडिया का नए सीजन का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि अब पूरा इंडिया बिजनेस की सही वैल्यू समझेगा।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Jan 02, 2023

Shark Tank India Season 2: When and where to watch, Everything you need to know

Shark Tank India Season 2: When and where to watch, Everything you need to know

सोनी टीवी का मशहूर शो 'शार्क टैंक इंडिया' फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार है। 'शार्क टैंक इंडिया सीजन 2' आज से यानी 2 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। यह अमेरिका के शार्क टैंक शो का इंडियन वर्जन है। हाल ही में सोनी टीवी ने फैंस के इस पसंदीदा शो के कई प्रोमोज और टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इस शो की झलक देख सभी दर्शक शार्क टैंक इंडिया के नए सीजन को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। 'शार्क टैंक इंडिया' को पसंद करने वालों की एक बहुत लंबी लिस्ट है। इस मशहूर बिजनेस रियल्टी शो का जब पहला सीजन आया था तो उसने धमाल मचाकर रख दिया था। दर्शकों की पसंद को देखते हुए अब इस हिट शो का दूसरा सीजन रिलीज किया गया है।

आज रात होगा टीवी पर प्रसारित
करीब एक साल के ब्रेक के बाद शार्क टैंक इंडिया फिर से प्रसारित होने वाला है। मेकर्स ने शार्क टैंक इंडिया का नए सीजन का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि अब पूरा इंडिया बिजनेस की सही वैल्यू समझेगा। इसका दूसरा सीजन आज रात 10 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होगा।

सोनी लिव एप पर भी ले पाएंगे शो का मजा
सोनी टीवी के अलावा ये शो सोनी के एप सोनी लिव पर भी स्ट्रीम होने वाला है। यानी की ऑनलाइन व्यूअर्स इस शो का मजा सोनी लिव के ऐप पर ले सकते हैं। बता दें, जन 1 के कुछ शार्क्स को इस बार बहार कर दिया गया है। शो की लाइव स्ट्रीमिंग में इस बार फैंस अशनीर ग्रोवर को नहीं देख पाएंगे।

ये लोग दिखेंगे जज के रोल में इस बार
शार्क टैंक इंडिया के फेमस शार्क अश्नीर ग्रोवर की जगह सीजन 2 में अमित जैन शो में नजर आने वाले हैं। अशनीर ग्रोवर के अलावा इस बार शो में गजल अलघ भी बाहर हो गई हैं।इस बार 'शार्क टैंक इंडिया सीजन 2' में विनिता सिंह, नमिता थापर , अनुपम मित्तल , अमन गुप्ता और पीयूष बंसल जज के रोल में अपना जलवा दिखा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: न्यू ईयर को बनाना है खास तो, घर बैठे इन फिल्मों को देखें फैमिली के साथ