10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न्यू ईयर को बनाना है खास तो, घर बैठे इन फिल्मों को देखें फैमिली के साथ

नया साल दरवाजे पर दस्तकर दे रहा है और हर कोई सेलिब्रेशन के मूड में है। ऐसे में आप घर पर ओटीटी पर कई लेटेस्ट फिल्में देखकर नए साल का जश्न मना सकते हैं। आपके नए साल को खास बनाने के लिए हम आपके लिए कुछ नई फिल्में लेकर आएं हैं जिन्हें आप घर बैठे ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंजॉय कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 30 Dec 2022, 6:14 PM IST

Year Ender 2022: OTT watchlist for New Year's Eve at Home

Year Ender 2022: OTT watchlist for New Year's Eve at Home

साल 2022 को खत्म होनें में अब सिर्फ 2 दिन बचे हैं। लोग बेसब्री से इस साल के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। लोगों ने तरह-तरह की प्लानिंग की है। कोई फैमिली के साथ वेकेशन पर निकलने वाला है तो किसी ने दोस्तों के साथ बाहर जाकर पार्टी करने का प्लान बनाया है। लेकिन कुछ लोग घर पर रहकर ही नया साल मनाने की तैयारी कर रहे हैं। अगर आप भी घर बैठकर और कुछ देखकर नया साल मनाना चाहते हैं तो यहां कुछ फिल्मों की लिस्ट दी गई है। जिसे देखकर आप अपने एंजॉयमेंट को और बढ़ा सकते हैं।


डार्लिंग

आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग को नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा ओपनिंग मिली थी। इस फिल्म को 28 देशों से 32 मिलियन व्यूविंग घंटे मिले हैं।


बधाई दो

राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'बधाई दो' को अगर आपने अब तक नहीं देखी है तो आप इसका मजा ओटटी पर ले सकते हैं। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।


मोनिका ओ माय डार्लिंग

राजकुमार राव, हुमा कुरैशी और राधिका आप्टे स्टारर मोनिका ओ माय डार्लिंग एक डार्क कॉमेडी, इमोशनल, मर्डर मिस्ट्री और जबरदस्त थ्रिलर है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल है।


फ्रेडी

सुपरस्टार कार्तिक आर्यन ने इस साल ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'फ्रेडी'से भी काफी तारीफें बटोरी। इस फिल्म को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।


रामसेतु

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की फिल्म 'रामसेतु' भी ओटीटी पर अवेलेबल है। जिन लोगों ने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है वे न्यू ईयर के मौके पर अमेजन प्राइम वीडियो पर इसे एंजॉय कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: रवीना टंडन ने अरण्यक के सेट से शेयर की अनदेखीं तस्वीरें, साल 2022 का जताया आभार