अरमान यूरोप के दौरे पर हैं, जिसमें वे स्विट्जरलैंड और फ्रांस के अन्य शहरों में भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। अपनी जटिल और मधुर संगीत शैलियों को प्रस्तुत करते हुए अरमान ने पेरिस के संगीत प्रेमियों को एक अविस्मरणीय अनुभव दिया। उनकी तकनीकी कुशलता और गहरे भावों ने दर्शकों को अभिभूत कर दिया।