
इन दिनों एक्टर ताहा शाह बदुशा इंटरनेट का नया क्रश हैं। एक्टर की 'हीरामंडी' में एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि उनके पास पहले कभी कोई मैसेज नहीं आया करता था लेकिन 'हीरामंडी' के रिलीज के बाद से उनके पास कई फेमस स्टार्स के भी मैसेज आए हैं।
ताहा शाह ने एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए पढ़ाई छोड़ दी थी। एक्टर ने श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म 'लव का द एंड' से डेब्यू कर करियर की शुरुआत की। एक इंटरव्यू के दौरान ताहा शाहद ने बताया, “मुझे पहले कोई कॉल नहीं आता था, किसी ने कभी मैसेज नहीं किया। 'हीरामंडी' की रिलीज के बाद जब मुझे ये कॉल और टेक्स्ट मिलते हैं, तो मैं वास्तव में धन्य महसूस करता हूं। इसका मतलब है कि लोग मुझे देख रहे हैं।”
यह भी पढ़ें: ‘उस्ताद जी’ ने खोला भंसाली का राज, बोले- पसीने से गीले गालों पर Kiss कर रहे थे डायरेक्टर
इंटरव्यू के दौरान ताहा शाह ने आगे कहा, "दिलचस्प बात यह है कि मुझे हाल ही में नील नितिन मुकेश और बाबिल खान के इंस्टाग्राम डीएम मिले, जिन्होंने मुझसे मेरा नंबर मांगा। 'हीरामंडी' देखने के बाद वे मुझसे जुड़ना चाहते थे। मैंने सोचा कि यह स्वीट था। अगर दूसरे कलाकार आपकी सराहना करते हैं तो यह एक एक्टर के लिए बहुत अच्छा पल होता है। मैंने उनसे बात भी की थी। उनका दिल बहुत बड़ा है क्योंकि हर एक्टर आपका काम देखने के बाद आपको फोन नहीं करेगा। ताजदार मेरे करियर की सबसे बड़ी भूमिका है।”
Updated on:
14 May 2024 03:39 pm
Published on:
14 May 2024 10:38 am
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
