9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

TBMAUJ OTT Release: बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर हुई रिलीज, शाहिद-कृति ने फैंस को दिया अचानक ये सरप्राइज

TBMAUJ OTT Release: शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों ऐसा उलझा जिया' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद OTT पर गर्दा उड़ाने के लिए रिलीज हो चुकी है।

less than 1 minute read
Google source verification
teri_baaton_mein_aisa_uljha_jiya_ott_release_platform_prime_video_not_netflix_shahid_kapoor_kriti_sanon_movie.jpg

शाहिद-कृति की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' हुई ओटीटी पर रिलीज

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya OTT Release: रोबोटिक लव स्टोरी पर बनी 'तेरी बातों ऐसा उलझा जिया' के एक्टर और मेकर्स ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया है। फिल्म को रातों-रात गुरुवार को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म ने शानदार कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट दिया था, आइये जानते हैं गुरुवार रात को ये फिल्म किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है...

फिल्म 'तेरी बातों ऐसा उलझा जिया' एक साइंस फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसमें दिखाया गया है कि एक रोबोट के प्यार में पागल इंसान किस तक जा सकता है। फिल्म को थिएटर्स पर फैंस का जबरदस्त प्यार मिला था 2024 की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इस फिल्म ने आखिरकार वेब स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर भी अब जगह बना ली है। ये फिल्म प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है।

यह भी पढ़ें: उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत का उड़ाया मजाक! ट्रोल होने के बाद दी सफाई, वायरल हुआ पोस्ट

गुरुवार को, शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर बड़ी घोषणा करते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ मिलकर एक पोस्ट शेयर किया। प्राइम वीडियो इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'एक प्रेम कहानी जो रोमांस की आपकी परिभाषा को फिर से बदल देगी! #TeriBaatonMeinOnPrime, अभी देखें।'