
The Indrani Mukherjee Story: Buried Truth
एक युवती जिसके पास शुरुआत में कुछ भी नहीं था, उसने अपने दम पर सब कुछ खड़ा किया। शानों-शौकत, चकाचौंध, बड़ी-बड़ी गाड़ियां घर और बहुत कुछ। वो आईएनएक्स मीडिया की सीईओ बनती हैं। लेकिन मीडिया में तभी एक खबर आती है जो सभी को चौंका के रख देती है?
दरअसल, मीडिया टाइकून को पुलिस ने उनकी ही बहन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इस केस ने सभी को हैरान कर दिया। आखिर वो मकसद क्या है जो एक बहन ने अपनी ही बहन का इतनी बेरहमी से कत्ल कर दिया?
इस कहानी का हर एक किरदार अपने आप में बहुत ही अनोखा है और हर एक का अपना अलग मकसद है। लेकिन तभी कहानी एक ऐसा मोड़ लेती है कि सभी हिल जाते हैं। जिन दो महिलाओं को अब तक लोग बहन समझ रहे होते हैं उनका रिश्ता कुछ और निकलता है। आखिर इन दोनों महिलाओं का एक दूसरे के साथ क्या रिश्ता था? हर कोई इस उलझी हुई कहानी का सच जानने में लगा है। लेकिन फिर कुछ ऐसा सामने आता है जिसने पूरे देश में हलचल मचा के रख दी।
दरअसल इंद्राणी के वर्तमान पति पीटर के बेटे इंद्राणी की पिछली शादी से हुई बेटी के साथ अफेयर चल रहा था। इंद्राणी का परिवार ही हर पल एक नई कहानी बताने में लगा हुआ है। फिर इंद्राणी से एक सवाल पूछा जाता है- ‘क्या आपने अपनी बेटी की हत्या की’ इस सवाल और अनसुलझी कहानी का सच 23 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर सामने आएगा।
जी हां, हम बात कर रहे हैं नेटफ्लिक्स की नई वेब सीरीज ‘द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ’ जिसका ऑफिशियल ट्रेलर आज रिलीज किया गया है। दरअसल यह वेब सीरिज एक सच्ची घटना पर आधारित है।
बता दें कि इंद्राणी ने मीडिया दिग्गज पीटर मुखर्जी से शादी की थी। 2015 में उन्हें शीना बोरा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद, इंद्राणी को मुंबई की बायकुला जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। जैसे-जैसे चौंकाने वाली कहानी सामने आएगी, दर्शकों को अनदेखी पारिवारिक तस्वीरें और परेशान करने वाली कॉल रिकॉर्डिंग के बारे में पता चलेगा, यह प्रत्येक व्यक्ति पर संदेह पैदा करेंगी।
Updated on:
13 Feb 2024 12:19 pm
Published on:
12 Feb 2024 11:18 pm
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
