
'उलझ' की OTT रिलीज डेट आई सामने
Ulajh OTT Release: जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' 2 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। ऐसे में अब इसके ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज से जुड़ी जानकारी भी सामने आ गई है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। इसकी कहानी एक युवा राजनयिक सुहाना की है। सुहाना गद्दारी, धोखे और वफादारी के जाल के बीच अपने देश के लिए देशभक्ति साबित करने में लगी होती है। इस फिल्म की कहानी भारतीय विदेश सेवा (IFS) की दुनिया पर आधारित है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'उलझ' के ओटीटी राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने खरीद लिए हैं। ऐसे में यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर सितंबर के आखिर तक रिलीज की जा सकती है। हालांकि, अभी इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के 4 कंटेस्टेंट के नाम कंफर्म! जानें कौन करेगा होस्ट?
फिल्म 'उलझ' 2 अगस्त को रिलीज हुई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 1.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसमें जाह्नवी के अलावा रोशन मैथ्यू, गुलशन देवैया और आदिल हुसैन जैसे कलाकार हैं। सुधांशु सरिया इस फिल्म के डायरेक्टर है।
Updated on:
03 Aug 2024 09:28 am
Published on:
03 Aug 2024 09:28 am
